Green Chutney Secret Recipe
Green Chutney Secret Recipe
चटनी खाना हर किसी को पसंद होता है. अगर खाने में चटनी हो तो स्वाद बढ़ जाता है. कई लोग ज्यादातर हरी चटनी के नाम पर हरी धनिया की चटनी खाते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि हरी चटनी को एक नहीं, दो नहीं, बल्कि 5 तरीके से बनाया जा सकता है और हर चटनी का स्वाद अलग होता है. आप इस अलग-अलग तरह से फ्लेवर वाली चटनी का इस्तेमाल अलग-अलग डिश के साथ कर सकते हैं. इससे आपके खाने का स्वाद बदल जाएगा और बच्चों से लेकर बड़े तक मजे से खाना खाएंगे. चलिए आपको 5 तरीके से हरी चटनी बनाने का तरीका बताते हैं.
होम स्टाइल चटनी-
होम स्टाइल चटनी बनाने के लिए धनिया, पुदीना, हरी मिर्च, लहसुन, अदरक, प्याज, दालिया और मसालों का इस्तेमाल किया जाता है. चटनी का ब्राइट ग्रीन कलर बनाए रखने के लिए आइस का टुकड़ा और पल्स मोड में ग्राइंडिंग करना जरूरी है. यह चटनी ऑल-पर्पस है और सैंडविच, स्नैक्स या किसी भी डिश के साथ परोसी जा सकती है.
रेस्टोरेंट स्टाइल चटनी-
रेस्टोरेंट स्टाइल चटनी में दही का इस्तेमाल किया जाता है. इससे चटनी हल्की और क्रीमी बनती है. धनिया और पुदीना को बराबर मात्रा में मिलाकर दही और मसालों के साथ ग्राइंड करें. यह चटनी कबाब्स और पापड़ के साथ परफेक्ट है.
सैंडविच चटनी-
मुंबई स्ट्रीट स्टाइल सैंडविच चटनी तीखी और गार्लिक फ्लेवर वाली होती है. इसमें धनिया, हरी मिर्च, लहसुन, कड़ी पत्ते, और ब्रेड का इस्तेमाल किया जाता है. ब्रेड चटनी को थिक बनाती है और पानी को सोखने में मदद करती है. यह चटनी ग्रिल और टोस्ट सैंडविच के लिए आदर्श है.
व्रत वाली चटनी-
व्रत के दौरान खाई जाने वाली चटनी में मूंगफली, दही, सेंधा नमक, और शक्कर का इस्तेमाल किया जाता है. यह चटनी उपवास के व्यंजनों जैसे साबूदाने वड़े और फराड़ी पैटीस के साथ परोसी जाती है.
कोकोनट चटनी-
कोकोनट चटनी में नारियल, धनिया, दालिया, और मसालों का इस्तेमाल किया जाता है. नारियल का तेल छोड़ने से बचने के लिए ग्राइंडिंग के दौरान आइस का टुकड़ा डालना चाहिए. तड़के के साथ यह चटनी इडली और डोसा के लिए परफेक्ट है. इस चटनी का इस्तेमाल रोटी और चावल के साथ भी कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें: