Gajar Ka Halwa
Gajar Ka Halwa
शायद ही कोई होगा, जिसको गाजर का हलवा पसंद ना हो. गाजर का हलवा एक लोकप्रिय और स्वादिष्ट डिश है. गाजर का हलवा बनाने का स्पेशल तरीका है, जिसमें बिना मावा और बिना गाजर घिसे हलवा तैयार किया जा सकता है. इस तरीके से हलवा बनाने से समय भी बचता है. जबकि इसके स्वाद में कोई कमी नहीं आती है.
हलवा के लिए कैसा गाजर होना चाहिए?
गाजर का हलवा बनाने के लिए सबसे अहम गाजर का चुनाव होता है. अगर आप हलवे के लिए गलत गाजर चुन लेते हैं, तो हलवा खराब हो सकता है. इसलिए अच्छे गाजर को चुनना काफी अहम है. गाजर का हलवा बनाने के लिए लाल गाजर का इस्तेमाल किया जाता है. गाजर को पहले छीलकर धो लें और फिर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें. इस विधि में गाजर को घिसने की आवश्यकता नहीं होती, जिससे समय की बचत होती है.
कैसे बनाएं हलवा?
गाजर को प्रेशर कुकर में पकाने के लिए एक लीटर दूध, एक चम्मच घी और कुछ इलायची डालें. इसके बाद गाजर के टुकड़ों को कुकर में डालकर पकाएं. चीनी को दो चरणों में डालें. पहले आधा कप और बाद में आधा कप चीनी डालना चाहिए. दूध को फाड़कर पनीर जैसा बनाएं, जो मावे का विकल्प है. इस पनीर को हलवे में मिलाकर उसका टेक्सचर और स्वाद बढ़ा सकते हैं.
ड्राई फ्रूट्स का भी कर सकते हैं इस्तेमाल-
हलवे में बादाम और काजू जैसे ड्राई फ्रूट्स भी डाल सकते हैं. अगर इसका इस्तेमाल नहीं भी करेंगे तो कोई दिक्कत नहीं है. ये आपकी पसंद के ऊपर निर्भर है. इसके बाद हलवे को धीमी आंच पर पकाएं. उसे तब तक पकाएं, जब तक उसमें का पानी पूरी तरह सुख ना जाए. अंत में हलवे में थोड़ा सा घी डाल सकते हैं. इससे स्वाद और भी बढ़ जाता है और हलवा चमकदार बनता है.
इस तरीके से गाजर का हलवा बनाने से समय की बचत होती है और इसके स्वाद में कोई अंतर नहीं आता है. हलवा स्वादिष्ट बनता है.
ये भी पढ़ें: