Dahi Palak Paratha
Dahi Palak Paratha
गरमा-गरम पराठा खाना हर किसी को पसंद होता है. पराठे कई तरह से बनाए जाते हैं. कोई आलू पराठा पसंद करता है तो कोई पालक पराठा. लेकिन दही पालक पराठा एक ऐसी रेसिपी है, जो उन लोगों को भी पसंद आएगी, जो पालक पराठा खाना पसंद नहीं करते हैं. दही पालक पराठा बनाने आसानी से बनाया जा सकता है. इस पराठे के सामने हर तरह के पराठे फेल हैं.
दही पालक पराठा के लिए किन चीजों की होती है जरूरत?
दही पालक पराठा आराम से घर पर बनाया जा सकता है. इसके लिए ज्यादा चीजों की जरूरत नहीं होती है. किचन में मौजूद चीजों से इन पराठों को टेस्टी बनाया जा सकता है. चलिए बताते हैं कि इसमें किन चीजों की जरूरत होती है.
कैसे बनाएं दही पालक पराठा?
इसे बिल्कुल सिंपल तरीके से बनाया जा सकता है. सबसे पहले दो कप मैदा लें. इसकी जगह आप गेहूं का आटा भी ले सकते हैं. मैदा से पराठे सुपर सॉफ्ट बनते हैं. इसके बाद थोड़ा सा पालक लें और उसे छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें. इसको ग्राइडरर में पीस लें. इसके बाद इसमें आधा दही मिलाएं. इसमें 2 उबला हुआ आलू लें. आलू से सॉफ्टनेस बनी रहती है. इससे बने पराठे 4-5 घंटे बाद भी सॉप्ट रहते हैं. आलू को ग्राइंडर में पीस सकते हैं. जब आलू का पेस्ट बन जाए तो मैदा में एक चम्मच नमक डाल दे. उसके बाद आलू का पेस्ट इसमें मिलाएं. इसको अच्छी तरह से मिला लें. इसमें पानी ना डालें. अगर पानी की ज्यादा जरूरत महसूस होती है तो उसमें थोड़ा सा पानी डालें. इसमें आधा चम्मच ड्राई यीस्ट का इस्तेमाल करें. इसकी जगह बेकिंग सोडा भी डाल सकते हैं.
इसके बाद पीसा हुआ पालक इसमें डालें और थोड़ी सी दही भी डालें. इसको अच्छी तरह से गूंथें. अगर जरूरत पड़े तो इसमें थोड़ा-थोड़ा दही डालते रहे और गूंथते रहें. इसमें थोड़ा सा कटा हुआ धनिया डाल लेंगे. इसके बाद इसमें पुदीने की पत्तियां डाल लें. अगर चाहें तो कढ़ी पत्ता भी डाल सकते हैं. इसके बाद इसे अच्छी तरह से गूंथ लेंगे.
इसके बाद इस आटे से छोटी-छोटी लोई बना लेंगे और उसे बेलकर पराठा बना लेंगे. इसके बाद तवे को गर्म को उसपर पराठा रखें और अच्छी तरह से पकाएं. जब ये पराठा पक जाए तो आप इसे खा सकते है.
ये भी पढ़ें: