Italian bruschetta
Italian bruschetta
आजकल घर पर रेस्टोरेंट जैसा स्वाद तैयार करना लोगों की पहली पसंद बनता जा रहा है. लोग देसी के साथ विदेशों के मशहूर डिश अपने किचन में बना रहे हैं. ऐसी ही एक डिश इटली की ब्रुशेट्टा है, जो बहुत ही स्वादिष्ट होता है. जितना वक्त और मेहनत देसी व्यंजन बनाने में लगता है, उससे कम ही ब्रुशेट्टा को बनाने में लगता है. यह डिश स्टार्टर के तौर पर फेमस है. चलिए आपको इस फेमस रेसिपी को घर पर बनाने का तरीका बताते हैं.
टमाटर को मेरिनेट करके रख दें-
इटली की डिश ब्रुशेट्टा बनाने के लिए करीब 6 मीडियम साइज के टमाटर लें. टमाटर को अच्छे से काट लें. इसके बाद इसमें ताजी तुलसी की पत्तियां काटकर डालना चाहिए. इससे इसका स्वाद बढ़ जाता है. टमाटर और तुलसी पत्ती को काटकर अलग रख दें. इसके बाद लहसुन लें और उसे बहुत ही बारीक काट लें. इससे डिश को अलग ही फ्लेवर मिलता है. इसको टमाटर में अच्छे से मिलाएं. इसमें जैतून का तेल, बाल्समिक विनेगर, नमक और काली मिर्च डालें और अच्छी तरह से मिलाएं. इस मिश्रण को 30 मिनट तक मेरिनेट करके रख दें. इससे सभी फ्लेवर अच्छी तरह से मिल जाएंगे और डिश का अलग स्वाद मिलेगा.
ब्रेड कैसे करें टोस्ट?
इसके बाद फ्रेंच बैगेट ब्रेड लें. अगर आपस के पास ये ब्रेड नहीं है तो आप दुकान पर मिलने वाले ब्रेड भी इस्तेमाल कर सकते हैं. ब्रेड को पतले स्लाइस में काट लें. इसके बाद इन ब्रेड्स पर जैतून का तेल लगाएं और ऊपर से पार्मेजान चीज छिड़कर दें. इसके बाद इसे ओवन में रख दें. कुछ मिनटों में ये सुनहरी और कुरकुरी हो जाएगी. इसके बाद इसे ओवन से निकाल लें.
स्पेशल डिश कैसे परोसना चाहिए?
अब आपके लिए ब्रेड तैयार हैं और टमाटर का मिक्स्चर भी तैयार है. इसके बाद हर ब्रेड के टुकड़े पर टमाटर का मिक्स्चर डालें. इसको परोसने से पहले मिक्स्चर पर थोड़ा जैतून का तेल डालें. इससे ये डिश रेस्टोरेंट जैसा बन जाता है. यह डिश बहुत स्वादिष्ट होता है. ये हेल्दी भी होता है.
ये भी पढ़ें: