Momos Recipe
Momos Recipe
भारत में मोमोज खूब खाया जाता है. लोग इसके स्वाद को खूब पसंद करते हैं. लेकिन हमेशा से दुकान से खरीदकर मंगवाना पड़ता है. ऐसा नहीं है कि इसे घर में नहीं बना सकते हैं. घर पर ठेले वाले जैसे सॉफ्ट मोमोस बनाना अब आसान हो गया है. चलिए आपको मोमोज बनाने का ऐसा तरीका बताते हैं, जिससे आपके मोमोस एकदम सॉफ्ट और परफेक्ट बनेंगे.
सही आटा तैयार करना सबसे जरूरी-
एक बार घर पर मोमोज बना लेंगे तो ये आपको आसान लगने लगेगा. मोमोस का आटा तैयार करना सबसे महत्वपूर्ण काम होता है. इसके लिए डेढ़ कप मैदे में थोड़ा सा नमक मिलाकर मीडियम सॉफ्ट डो तैयार करें. इसे थोड़ी देर ढककर रख दें, ताकि आटा अच्छी तरह से तैयार हो जाए. आटे को सही तरीके से गूंथने से मोमोस का कवर सॉफ्ट बनता है.
कैसे तैयार करें स्टफिंग?
स्टफिंग के लिए लहसुन, अदरक, पत्ता गोभी, प्याज और हरी मिर्च को चॉप करें. पैन में थोड़ा सा बटर डालकर अदरक और लहसुन को भून लें. इसके बाद सब्जियां, नमक और पनीर डालकर अच्छे से मिक्स कर लें. इसमें पनीर की जगह चीज भी इस्तेमाल कर सकते हैं. स्टफिंग को सही तरीके से पकाने से मोमोस का स्वाद बढ़ता है.
मोमोस का आकार और स्टीमिंग
आटे को अच्छी तरह से गूंथने के बाद इसे बेलकर पूडियां तैयार कर लें. अगर आपके पास कटर नहीं है तो इसे हाथ से बेलकर भी तैयार कर सकते हैं. स्टीमर स्टैंड को तेल से ग्रीस कर लें, ताकि मोमोस नीचे से चिपके नहीं. मोमोस को अपनी पसंद के शेप में बनाएं.
मोमोस को दो बार स्टीम करना चाहिए. पहली बार 10-15 मिनट तक स्टीम करना चाहिए. इसके बाद इसे ठंडा कर लेना चाहिए. जब ये ठंडा हो जाए तो फिर से इसे 10-15 मिनट तक स्टीम करना चाहिए. इससे मोमोस एकदम सॉफ्ट बनते हैं. इस प्रोसेस से मोमोज ठेले जैसा सॉफ्ट और स्वादिष्ट बनता है.
ये भी पढ़ें: