scorecardresearch

How to Make Aloo Katli at Home: झट से बनाएं पंजाबी स्टाइल में चटपटी आलू कतली, जानें सीक्रेट रेसिपी

आलू के कई डिश बनते हैं और हर किसी को पसंद आते हैं. लेकिन चटपटी आलू कतली का स्वाद ही कुछ अलग है. आलू कतली को घर पर बनाना सबसे आसान है. इसे बनाने में समय भी कम लगता है और सामान भी कम लगता है. किचन में मौजूद चीजों से आलू कतली बना सकते हैं.

Aloo Katli Aloo Katli

आलू से कई डिश बनते हैं और लोगों को खूब पसंद भी आते हैं. आलू की सब्जी हर घर में बनती है. लेकिन क्या आलू कतली खाया है? इसका स्वाद लाजवाब होता है. अगर इसे पंजाबी स्टाइल में बनाया जाए तो स्वाद कई गुना बढ़ जाता है. चटपटी आलू कतली को पंजाबी स्टाइल में घर पर आसानी से बनाया जा सकता है. चलिए आपको इसका सीक्रेट तरीका बताते हैं.

खास डिश के लिए कैसे तैयार करें आलू?
आलू कतली बनाने के लिए सबसे पहले आधा किलोग्राम आलू लेते हैं. इसको छील लेते हैं और अच्छी तरह से धो लेते हैं. इसके बाद आलू को हल्की मोटाई में काट लें. अगर आप आलू को ज्यादा पतला काटेंगे तो वो पकते समय टूट सकते हैं. जब आलू को गोल आकार में काट लें . उसके आलू के कई बार पानी से अच्छी तरह से धो लें. अच्छी तरह से धोने से आलू आपस में चिपकते नहीं हैं और इससे एक्स्ट्रा स्टार्च निकल जाता है. धोने के बाद आलू का फैलाकर अच्छी तरह से सूखा लें.

इसके बाद आलू के पीस को एक बर्तन में लें और उसमें एक चम्मच चावल का आटा डालें. अगर चावल का आटा नहीं है तो मत डालिए.

कैसे बनाएं चटपटी आलू कतली?
जब आलू अच्छी तरह से काटकर धो लें तो उसके बाद एक कढ़ाई लें. इस बात का ध्यान रखना है कि कढ़ाई लोहे या कॉपर की हो तो बहुत ही अच्छा है. कढ़ाई में तेल डालें और उसे अच्छी तरह से गर्म करें.  इसके बाद इसमें एक चम्मच हींग और एक चम्मच जीरा डालें और पका लें. इसके बाद इसमें आलू के टुकड़े डालें. आलू के टुकड़ों को हाई फ्लेम पर पकाना है. आलू के टुकड़ों को ढककर पकाएं. बीच-बीच में इसे चलाते रहें, ताकि आलू किनारों पर चिपके नहीं. जब आलू हल्का कुरकुरा हो जाए और उसमें थोड़ा सा सॉफ्टनेस रहे, तो उसमें स्वाद के मुताबिक नमक और हल्दी डालें और उसे पकाएं. कुछ मिनटों बाद इसमें हरी मिर्च लंबाई में काटकर डालें और उसे पकाएं.

इसके बाद इसमें धनिया पाउडर, लाल मिर्च, गरम मसाला, काला नमक और पुदीना पाउडर डालें. जब ये अच्छी तरह से पक जाए तो गैस बंद कर दें अब आपका आलू कतली तैयार है. इसे आप पूड़ी या रोटी के साथ परोस सकते हैं. इसे दाल-चावल के साथ भी खा सकते हैं. इसका स्वाद लाजवाब होता है.

ये भी पढ़ें: