Aloo Matar Pulao Recipe
Aloo Matar Pulao Recipe
कई बार आप होटल हो जाते हैं या शादी समारोह में जाते हैं तो अलग तरह का आलू मटर पुलाव खाते हैं. अक्सर कई लोगों की शिकायत रहती है कि जब घर पर पुलाव बनता है तो उसका स्वाद वैसा नहीं लगता है. ऐसा नहीं है कि घर पर शादी या रेस्टोरेंट जैसा पुलाव नहीं बन सकता. बस, थोड़ा बनाने का तरीका बदलना होगा. अगर आपने सही तरीका सीख लिया तो घर पर आसानी से स्वादिष्ट आलू मटर पुलाव बना सकते हैं. चलिए वो तरीका बताते हैं.
आलू मटर पुलाव बनाने के लिए क्या चाहिए?
घर पर आलू मटर पुलाव बनाना काफी आसान है. लेकिन इसको बनाने के लिए किन चीजों की जरूरत होती है, चलिए बताते हैं.
पुलाव के लिए कैसा चावल चाहिए?
आलू मटर पुलाव बनाने के लिए बासमती चावल का इस्तेमाल होता है. सबसे पहले 800 ग्राम चावल लेना चाहिए. उसे अच्छी तरह धोकर आधे घंटे तक पानी में भिगोकर रख दें. इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि चावल को हल्के हाथ से धोया चाहिए, ताकि अतिरिक्त स्टार्च और धूल साफ हो जाए. भिगोने से चावल अच्छी तरह फूल जाता है और पकने के बाद दाने अलग-अलग रहते हैं.
खास स्वाद देने के लिए क्या करें?
पुलाव को स्पेल स्वाद देने के लिए एक मसालेदार स्टॉक तैयार करना चाहिए. इसके लिए एक बर्तन में 4 कटोरी पानी लें और उसमें नमक के साथ खड़े मसाले डालें. इसमें छोटी इलायची, बड़ी इलायची, दालचीनी, तेज पत्ता, लौंग, काली मिर्च, सौंफ और साबुत जीरा शामिल शामिल हैं. इसके साथ ही एक प्याज, थोड़ा अदरक, लहसुन और साबुत धनिया भी डालना चाहिए. इसको उबाल आने तक पकाएं. इसके बाद गैस बंद कर दें. इसके बाद में इस पानी को छानकर पुलाव बनाने के लिए स्टॉक के रूप में इस्तेमाल करना चाहिए.
कैसे तैयार करें आलू-मटर?
पुलाव के लिए आलू मटर को तैयार करना सबसे जरूरी है. इसे लिए 5 आलू लेकर उनको छोटे टुकड़ों में काट लें, ताकि पकने में आसानी हो. इसके साथ ही 300 ग्राम हरे मटर भी लें. इसके अलावा 5 प्याज पतले स्लाइस में काट लें.
कैसे बनाएं आलू मटर पुलाव?
इसके बाद कढ़ाई में घी गर्म करें. उसमें कटे हुए प्याज को हाई प्लेम पर भूनना चाहिए. जब प्याज सुनहरे हो जाएं तो उन्हें निकालकर अलग रख लें. इसी घी में बड़ी इलायची, छोटी इलायची, लौंग और तेज पत्ता जैसे खड़े मसाले डाल दें. इसके बाद कटे हुए आलू डालकर तेज आंच पर कुछ मिनट तक भुन लें.
इसके बाद इसमें साबुत हरी मिर्च, कटा टमाटर और हरे मटर डालकर हल्का सा भून लें. इसके बाद तैयार मसालेदार स्टॉक इसमें डाल दें. स्वाद के मुताबिक नमक भी डाल दें. जब ये उबलने लगे तो उसमें चावल डाल दें. इसके बाद 5-6 मिनट तक ढककर पकाएं. जब चावल पूरी तरह से पक जाए तो ढक्कन हटा लें. अब आलू मटर पुलाव पूरी तरह से तैयार हो गया है. आप इसे परोस सकते हैं.
ये भी पढ़ें: