Green Chilli
Green Chilli
अगर सब्जी में हरी मिर्च का इस्तेमाल ना हो तो खाना फीका लगता है. खाने में स्वाद नहीं आता है. हरी मिर्च को लेकर सबकी शिकायत होती है कि ये ज्यादा दिन तक नहीं चलता है और जल्द ही सूख जाता है. चलिए आपको कुछ उपाय बताते हैं, जिससे आप हरी मिर्च को ज्यादा दिनों तक ताजा रख सकते हैं और इसका इस्तेमाल कर सकते हैं.
डंठल को ना हटाएं-
अगर हरी मिर्च को ज्यादा दिन तक स्कोर करना चाहते हैं तो उसका डंठल नहीं काटना चाहिए. डंठल तोड़ने से नमी अंदर चली जाती है और मिर्च जल्दी सड़ जाती है. लंबे समय तक ताजगी बनाए रखने के लिए डंठल को लगा रहने दें.
हरी मिर्च को धोना नहीं चाहिए-
हरी मिर्च को ज्यादा दिन तक स्टोर करने के लिए उसे धोने से बचना चाहिए. अगर आप मिर्च खरीदकर लाते हैं और उसे तुरंत धो देते हैं तो मिर्च के सड़ने का ज्यादा चांस होता है. अगर धोना जरूरी है तो उसे साफ कपड़े या टिशू से पोछकर साफ कर लें. उसके बाद उसे फ्रिज में रखें.
खराब मिर्च को छांटकर हटा लें-
अगर हरी मिर्च को फ्रिज में ज्यादा दिन तक रखना है तो एक उपाय करने होंगे. अच्छी हरी मिर्च को छांट लें. उसमें नरम, खराब या दाग-धब्बे वाले मिर्च नहीं होने चाहिए. इससे बाकी मिर्च के भी खराब होने की संभावना रहती है.
फ्रिज में कहां रखें मिर्च?
अगर आप फ्रिज में ज्यादा दिन तक मिर्च रखते हैं तो उसे वेजिटेबल सेक्शन में ही रखना चाहिए. फ्रिज में कहीं भी हरी मिर्च नहीं रखनी चाहिए. वेजिटेबल सेक्शन का तापमान संतुलित रहता है और मिर्च ज्यादा दिनों तक चलता है.
बार-बार बाहर निकालने से बचना चाहिए-
हरी मिर्च को बार-बार फ्रिज से निकालकर गर्म जगह पर रखने से उनकी लाइफ कम हो जाती है. जितनी जरूरत हो उतनी ही मिर्च बाहर निकालें. इसलिए मिर्च को बार-बार फ्रिज से बाहर निकालने से बचना चाहिए.
सरसों के तेल वाला तरीका अपनाएं-
हरी मिर्च को ताजा रखने के लिए सरसों के तेल वाला तरीका अपना सकते हैं. हरी मिर्च पर तेल की एक पतली परत चढ़ाने से नमी और हवा अंदर नहीं जाती है. इससे मिर्च ज्यादा वक्त तक ताजा रहता है.
ये भी पढ़ें: