Chur Chur Naan
Chur Chur Naan
जब भी हम किसी ढाबे पर जाते हैं, तो मेनू में चूर-चूर नान जरूर होती है. लोग इसको पसंद भी काफी करते हैं. इसलिए थाली में इसको ऑर्डर जरूर किया जाता है. अब लोगों को यह इतनी पसंद आती है कि लोग इसको घर पर बनाने की कोशिश करते हैं. लेकिन घर पर चूर-चूर नान बनाने के चक्कर में सारा चूरा हो जाता है. तो चलिए आपको बताते हैं कि आप कैसे इसको घर पर तैयार कर सकते हैं.
चूर-चूर नान की तैयारी
चूर-चूर नान बनाने के लिए सबसे पहले मैदा और आटे को बराबर मात्रा में लिया जाता है. इसमें आधा टीस्पून नमक, एक टीस्पून चीनी, आधा टीस्पून बेकिंग सोडा और दो टेबलस्पून रिफाइंड आटा मिलाया जाता है. इसके बाद मीठा दही और थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर सेमी-सॉफ्ट डो तैयार किया जाता है. डो को 5 मिनट तक रेस्ट पर रखा जाता है और फिर इसे हल्के हाथों से मसलकर तैयार किया जाता है.
फिलिंग की तैयारी
फिलिंग के लिए पनीर और उबले हुए आलू को कद्दूकस किया जाता है. इसमें बारीक कटा हुआ प्याज, हरी मिर्च, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, गरम मसाला, नमक, नींबू का रस या आमचूर, अनारदाना और धनिया पत्ता मिलाया जाता है. सभी सामग्री को अच्छे से मिक्स कर फिलिंग तैयार की जाती है.
चूर-चूर नान बनाना
डो को छोटे-छोटे लोई में काटा जाता है और गोल आकार में बेलकर उसमें फिलिंग भरी जाती है. फिलिंग को दबाकर लोई को लॉक किया जाता है. चूर-चूर नान को हल्के हाथों से बेलकर तवे पर पकाया जाता है. तवा गरम होना चाहिए और नान को दोनों तरफ से पकाने के लिए गैस का फ्लेम मीडियम रखा जाता है.
नान बनाने के टिप्स
चूर-चूर नान बनाने में थोड़ा समय लगता है, लेकिन इसका स्वाद इसे खास बनाता है. इसे तवे पर पकाने के दौरान ध्यान रखें कि किनारों को भी अच्छे से पकाएं. घर पर तंदूर की कमी के कारण इसे तवे पर बनाना एक आसान विकल्प है. पकने के बाद चूर-चूर नान को मक्खन के साथ परोसा जाता है. इसकी खास बात है कि चूर-चूर नान को तोड़ने पर इसकी परतें खुलती हैं, जो इसे खास बनाती हैं.