Home Made Face Serum
Home Made Face Serum
आजकल चेहरे पर नेचुरल ग्लो पाने की चाह में लोग धड़ाधड़ ऑर्गेनिक और नेचुरल टैग वाले प्रोडक्ट्स खरीद रहे हैं. लेकिन मिलावट और भ्रामक दावों से भरे इस दौर में सिर्फ पैकेट पर लिखी बातों पर भरोसा करना समझदारी नहीं कही जा सकती. किसी भी प्रोडक्ट को 'नेचुरल' लिख देने से वह वास्तव में नेचुरल नहीं हो जाता. जब तक आप किसी चीज़ को अपनी आंखों से बनते हुए न देखें, उसकी शुद्धता पर सवाल बना ही रहता है.
जब किसी प्रोडक्ट की सच्चाई जांचना संभव न हो, तो सबसे बेहतर तरीका है उसे खुद बनाना. अच्छी बात यह है कि स्किन केयर के कई असरदार नेचुरल प्रोडक्ट्स आप घर पर ही बहुत आसान सामग्री से बना सकते हैं. ये चीजें या तो आपके किचन में पहले से मौजूद होती हैं या फिर बाजार में बेहद सस्ते दामों में मिल जाती हैं.
सोशल मीडिया पर वायरल नेचुरल नाइट सीरम
इंस्टाग्राम पर @letshaveglowgurll नाम के अकाउंट से एक नेचुरल नाइट सीरम का वीडियो शेयर किया गया है, जो तेजी से लोकप्रिय हो रहा है. यह सीरम पूरी तरह घरेलू सामग्री से तैयार किया गया है और स्किन के लिए काफी फायदेमंद बताया जा रहा है.
इस नेचुरल सीरम को बनाने के लिए आपको चार आसान चीजों की जरूरत होगी. जो हैं, एलोवेरा जेल, चुकंदर का ताजा जूस, गुलाब जल और ग्लिसरीन. यह सब आपको कम कीमत पर और आसानी से उपलब्ध हो जाएंगी.
कैसे बनाएं नेचुरल नाइट सीरम
इसको बनाने के लिए एक साफ कटोरी में सबसे पहले एलोवेरा जेल लें. अब इसमें चुकंदर का जूस, गुलाब जल और ग्लिसरीन मिलाएं. सभी सामग्री को अच्छी तरह मिक्स करें, ताकि एक स्मूद सीरम तैयार हो जाए. अब आपका नेचुरल नाइट सीरम इस्तेमाल के लिए तैयार है. इसे रोज रात सोने से पहले चेहरे और गर्दन पर हल्के हाथों से लगाएं.
स्किन के लिए कई फायदे
यह नेचुरल सीरम डार्क स्पॉट्स और मुंहासों के निशानों को हल्का करने में मदद करता है. इसके नियमित इस्तेमाल से चेहरे पर नेचुरल गुलाबी और हेल्दी ग्लो नजर आने लगता है. यह त्वचा को रात भर हाइड्रेट रखता है और रिपेयर करने में सहायक होता है, जिससे स्किन सॉफ्ट, क्लियर और ब्राइट दिखती है.
अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है, तो पहले पैच टेस्ट जरूर करें. इस सीरम को फ्रिज में स्टोर करें और 5 से 7 दिनों के भीतर इस्तेमाल कर लें. दिन में बाहर निकलते समय सनस्क्रीन लगाना न भूलें. बेहतर और दिखने वाले रिजल्ट्स के लिए इसे कम से कम 7–10 दिनों तक नियमित रूप से इस्तेमाल करें.