scorecardresearch

When Not To Eat Watermelon: गर्मियों का खज़ाना है ये फल, लेकिन खाने से पहले देख लें टाइम.. वरना.. हो सकती है गड़बड़ी

गर्मियों में तरबूज हमारी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है, लेकिन इसको खाते समय टाइम का ध्यान रखना चाहिए.

When Not To Eat Watermelon (Source: Gemini) When Not To Eat Watermelon (Source: Gemini)

गर्मी के मौसम में शरीर को ठंडा और हाइड्रेटिड रखना बेहद जरूरी होता है. ऐसे में पानी से भरपूर फलों का सेवन सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है. जब ऐसे फलों की बात हो तो  तरबूज कैसे पीछे रह सकता है. तरबूज में लगभग 90 से 92 प्रतिशत तक पानी होता है, जो शरीर में पानी की कमी को पूरा करने में मदद करता है.

इसमें विटामिन C, A, B-6, पोटेशियम, मैग्नीशियम, आयरन और फोलेट जैसे न्यूट्रिएंट्स भी पाए जाते हैं, जो शरीर को एनर्जी देने के साथ-साथ इम्यूनिटी को भी मजबूत करते हैं. लेकिन हर चीज़ को खाने का एक ऐसा समय होता है, जब वह शरीर को ज्यादा से ज्यादा फायदा पहुंचाए. ऐसा ही तरबूज के साथ भी है. तो चलिए बताते हैं कि तरबूज को खाने का सबसे सही समय क्या है.

दोपहर में तरबूज खाने के फायदे
आयुर्वेद कहता है कि तरबूज खाने का सबसे सही समय दोपहर का होता है. इस समय शरीर का मेटाबॉलिज्म तेज होता है, जिससे तरबूज आसानी से पच जाता है और इसके सभी न्यूट्रिशन शरीर को अच्छी तरह मिल पाता है. दोपहर के समय गर्मी काफी ज्यादा होती है, ऐसे में तरबूज का सेवन शरीर को ठंडक पहुंचाता है और डिहाइड्रेशन से भी बचाता है. इसमें मौजूद नेचुरल शुगर दिनभर शरीर को एनर्जी देने में मदद करती है, जिससे थकान भी कम महसूस होती है.

हाइड्रेशन और एनर्जी का बेहतरीन सोर्स
तरबूज न केवल शरीर को हाइड्रेट रखता है बल्कि यह एक नेचुरल एनर्जी का सोर्स भी है. इसमें मौजूद इलेक्ट्रोलाइट्स शरीर के संतुलन को बनाए रखते हैं और लू से बचने में भी मदद करते हैं. यही वजह है कि गर्मियों में इसे डाइट में शामिल करना बेहद फायदेमंद होता है.

रात में तरबूज खाने से क्यों बचें
तरबूज बेशक सेहत के लिए फायदेमंद है, लेकिन इसे रात के समय खाने से बचना चाहिए. तरबूज का सेवन अगर रात में करते हैं तो सीने में जलन या डाइजेशन से जुड़ी परेशानी हो सकती है. इसके अलावा, इसमें काफी पानी की होता है, जिसके कारण बार-बार बाथरूम के लिए उठना पड़ सकता है.