scorecardresearch

Teddy Day: आपने भी सोचा है आज टैडी गिफ्ट करने का? देने से पहले जान लें कलर की ए-बी-सी-डी

टैडी डे पर अगर आप किसी को टैडी देना चाहते हैं तो उसके रंग का मतलब जानना बहुत जरूरी है. टैडी कई रंग में उपलब्ध हैं और हर रंग एक अलग इमोशन को जताता है.

Representative Image Representative Image

वेलेंटाइन वीक में 10 फरवरी को मनाया जाने वाला टैडी डे प्यार, अपनापन और भावनाओं को बिना शब्दों के जाहिर करने का खास मौका होता है. इस दिन लोग अपने पार्टनर, क्रश या करीबी दोस्त को टैडी बियर गिफ्ट कर अपने दिल की बात कहते हैं. टैडी बियर सिर्फ एक सॉफ्ट और क्यूट खिलौना नहीं होता, बल्कि यह इमोशन्स, केयर और अटैचमेंट का प्रतीक भी माना जाता है.

खास बात यह है कि टैडी बियर का हर रंग अलग-अलग भावना और रिश्ते का मैसेज देता है. ऐसे में टैडी डे पर अगर आप किसी को टैडी बियर देने की सोच रहे हैं, तो उसके रंग का मतलब जानना बेहद जरूरी है, ताकि आपकी फीलिंग्स सही तरीके से सामने वाले तक पहुंच सकें.

टैडी बियर कैसे बना प्यार का प्रतीक
टैडी बियर का इतिहास 20वीं सदी की शुरुआत से जुड़ा हुआ है. इसका नाम अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति थियोडोर 'टैडी' रूजवेल्ट के नाम पर रखा गया था. कहा जाता है कि एक शिकार यात्रा के दौरान उन्होंने एक घायल भालू को मारने से इनकार कर दिया था. इस घटना पर बने एक कार्टून ने लोगों का दिल जीत लिया और वहीं से टैडी बियर की शुरुआत हुई.

धीरे-धीरे टैडी बियर मासूमियत, करुणा और स्नेह का प्रतीक बन गया. आज यह न सिर्फ बच्चों का पसंदीदा खिलौना है, बल्कि कपल्स के बीच प्यार और केयर जाहिर करने का सबसे प्यारा जरिया भी बन चुका है.

लाल टैडी बियर है सच्चे प्यार का इजहार
लाल रंग को हमेशा से प्यार और जुनून का प्रतीक माना जाता है. अगर आप किसी को लाल टैडी बियर गिफ्ट करते हैं, तो इसका मतलब होता है कि आप उनसे दिल से प्यार करते हैं. बिना कुछ कहे 'आई लव यू' बोलने के लिए यह सबसे परफेक्ट रंग माना जाता है. अक्सर कपल्स प्रपोज करने या अपने रिश्ते को और मजबूत बनाने के लिए लाल टैडी चुनते हैं.

गुलाबी टैडी बियर मतलब नर्म और रोमांटिक भावनाएं
गुलाबी रंग कोमलता, केयर और रोमांटिक फीलिंग्स को दर्शाता है. पिंक टैडी बियर यह बताता है कि आप किसी को पसंद करते हैं और उनके लिए आपके मन में सॉफ्ट और प्यारी भावनाएं हैं. नए रिश्ते की शुरुआत, क्रश या हल्की-फुल्की रोमांटिक फीलिंग्स जाहिर करने के लिए गुलाबी टैडी एक बेहतरीन विकल्प माना जाता है.

पीला टैडी बियर है दोस्ती और खुशी का प्रतीक
पीला रंग खुशी, दोस्ती और पॉजिटिव एनर्जी का संकेत देता है. अगर कोई आपको पीला टैडी बियर देता है, तो इसका मतलब होता है कि वह आपको एक अच्छे दोस्त के रूप में देखता है या रिश्ते की एक नई, खुशनुमा शुरुआत करना चाहता है. दोस्तों के बीच या फ्रेंडशिप को सेलिब्रेट करने के लिए पीला टैडी सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है.

सफेद टैडी बियर मतलब मासूमियत और सच्चाई
सफेद रंग पवित्रता, मासूमियत और ईमानदारी को दर्शाता है. अगर कोई आपको सफेद टैडी बियर गिफ्ट करता है, तो इसका मतलब है कि उसकी भावनाएं साफ, सच्ची और बिना किसी दिखावे के हैं. यह टैडी ऐसे रिश्ते को दर्शाता है, जो भरोसे और सच्चाई पर आधारित होता है.