Lalitpur Viral Video
Lalitpur Viral Video
उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें एक पुलिसवाला एक शख्स को पर थप्पड़ों की बरसात कर रहा है. बताया जा रहा है कि पुलिसवाला एक शराबी युवक का मेडिकल कराने के लिए अस्पताल लेकर गया था. इस दौरान उसने युवक को कई थप्पड़ मारे.
वायरल वीडियो में क्या है?
एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जो अस्पताल कैंपस का बताया जा रहा है. इस वीडियो में साफ दिख रहा है कि 2 पुलिसवाले हैं और कुछ लोग खड़े हैं. इस दौरान एक पुलिसवाला एक युवक को थप्पड़ मार रहा है. वीडियो में दिख रहा है कि पुलिसवाले युवक को 6 सेकंड में 4 थप्पड़ मारता है.
शराबी ने अस्पताल में मचाया उत्पात-
बताया जा रहा है कि ये घटना सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी वार्ड की है. सदर कोतवाली में कार्यरत एक पुलिस कर्मी द्वारा नेहरू नगर मोहल्ले से गिरफ्तार शराबी युवक का मेडिकल कराने के लिये मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी वार्ड में ले जाया गया था, जहां शराबी युवक उत्पात मचा रहा था. जिससे गुस्साए पुलिसवाले ने कई थप्पड़ जड़ दिये.
पुलिस का क्या कहना है?
फिलहाल इस मामले की पुलिस अधिकारियों द्वारा जांच करने की बात कही जा रही है. पुलिस वालों का कहना है कि वायरल वीडियो संज्ञान में आया है. इस वीडियो की जांच में सामने आया है कि एक युवक को शराब के नशे में गाली गलौच के संबंध में 112 द्वारा लाया गया था. जिसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करते हुये मेडिकल परीक्षण के लिये भेजा गया था, जहां अपशब्द बोले जाने पर पुलिसकर्मी ने थप्पड़ मारे गये थे. यह अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है. जिसकी वजह से पुलिसकर्मी के खिलाफ विभागीय कार्यवाही की गई है.
ये भी पढ़ें: