scorecardresearch

गर्लफ्रेंड को बाइक पर घुमाने के लिए चोर बना शख्स, OLX से टेस्ट ड्राइव लेने के बहाने बाइक लेकर हो गया रफूचक्कर

एक युवक अपनी गर्लफ्रेंड के प्यार में ऐसा पागल हुआ कि उसने, उसे खुश करने के लिए अपराध का रास्ता चुन लिया. ऐसी कहानियां सिर्फ फिल्मों में ही देखने को मिलती है.

Advertisement
bike ride couple bike ride couple
हाइलाइट्स
  • गर्लफ्रेंड को घुमाने Olx पर ढूंढी बाइक

  • आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है.

गर्लफ्रेंड को खुश करने के लिए लोग न जाने क्या-क्या हथकंडे अपनाते हैं. लेकिन लखनऊ में गर्लफ्रेंड को बाइक में घुमाने के शौक ने एक शख्स को शातिर चोर बना दिया. पुलिस ने अनुभव वर्मा नामक युवक को बाइक चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया है. 

गर्लफ्रेंड को घुमाने के लिए नहीं था पैसा

जानकारी के मुताबिक लखनऊ के थाना मड़ियांव के रहने वाले फरहत ने पुलिस से शिकायत की olx पर बाइक बेचने के लिए एड डाला था, जिसके बाद युवक अनुभव वर्मा ने गाड़ी खरीदने के लिए संपर्क किया और गाड़ी की टेस्ट ड्राइव की बात कही. टेस्ट ड्राइव के दौरान आरोपी गाड़ी लेकर फरार हो गया जिसके बाद जब फोन पर संपर्क किया तो वह भी स्विच ऑफ मिला पीड़ित ने थाने में मुकदमा दर्ज करवाया पुलिस ने सर्विलांस की मदद से आरोपी अनुभव को बाइक सहित गिरफ्तार कर लिया. पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया गर्लफ्रेंड को घुमाने के लिए बाइक नहीं थी और पैसा भी नहीं था इसलिए ओएलएक्स पर बिक रही बाइक को लेकर वो फरार हो गया था.

पुलिस ने किया गिरफ्तार

डीसीपी कासिम अब्दी के मुताबिक, आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है. आरोपी सर्विलांस की मदद से गिरफ्त में आया. आगे की कार्यवाही की जा रही है. गर्लफ्रेंड को घूमने के लिए बाइक नहीं थी और जिला आइडिया उसको इस तरह olx पर दिमाग में आया और लेकर फरार हो गया. पुलिस ने चुराई गई बाइक को बरामद कर लिया है. 
 

हालांकि यह कोई पहला मामला नहीं है. इससे पहले भी गर्लफ्रेंड के प्यार में पड़े लोगों ने ऐसी बड़ी-बड़ी आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया है.