scorecardresearch

नया मोबाइल नहीं दिला पाया पति तो पत्नी ने 3 साल के बेटे के साथ लगा दी कुएं में छलांग, हुई मौत

महाराष्ट्र के बीड जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक 24 वर्षीय महिला ने पति द्वारा नया मोबाइल फोन न दिलाए जाने से नाराज होकर अपने साढ़े तीन साल के बेटे के साथ कुएं में कूदकर जान दे दी.

Wife ended her life because husband did not buy her a new mobile phone Wife ended her life because husband did not buy her a new mobile phone
हाइलाइट्स
  • पति से मोबाइल को लेकर हुआ था विवाद

  • छोटी बात पर खत्म हो गई दो जिंदगियां

महाराष्ट्र के बीड जिले से एक बेहद दर्दनाक मामला सामने आया है. यहां 24 साल की महिला ने नया मोबाइल फोन न मिलने से नाराज होकर अपने साढ़े तीन साल के बेटे के साथ कुएं में छलांग लगा दी. इस हादसे में मां-बेटे दोनों की मौत हो गई. घटना बीड तालुका के लिंबारूई इलाके की बताई जा रही है.

पति से मोबाइल को लेकर हुआ था विवाद
मृत महिला की पहचान प्राजक्ता उर्फ राधा रामेश्वर दराडे के रूप में हुई है. जानकारी के मुताबिक, वह पिछले कुछ दिनों से अपने पति रामेश्वर दराडे से नया मोबाइल दिलाने की जिद कर रही थी. पति के पास पैसे नहीं थे जिसके बाद दोनों के बीच कहासुनी हो गई. बताया जा रहा है कि विवाद के बाद गुस्से में आकर प्राजक्ता अपने बेटे वेदांत को लेकर खेत के पास स्थित कुएं तक पहुंची और उसमें कूद गई. जब तक लोगों को घटना का पता चला, तब तक बहुत देर हो चुकी थी.

जांच में हुआ चौंकाने वाला खुलासा
यह घटना 31 दिसंबर 2025 को हुई थी. शुरुआत में पुलिस ने इसे आकस्मिक मृत्यु का मामला मानकर दर्ज किया था. लेकिन बाद में गहन जांच और पति के पूरक बयान के आधार पर मामला गंभीर हो गया.

31 जनवरी 2026 को पुलिस ने विस्तृत एफआईआर दर्ज की. जांच में सामने आया कि बच्चे की डूबने से मौत हुई, जिसके बाद मृत मां प्राजक्ता के खिलाफ बेटे की हत्या का केस दर्ज किया गया है. बीड ग्रामीण थाने के पुलिस निरीक्षक अशोक मुदिराज मामले की आगे की जांच कर रहे हैं.

छोटी बात पर खत्म हो गई दो जिंदगियां
एक मामूली मोबाइल फोन को लेकर हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि दो जिंदगियां खत्म हो गईं. इस घटना ने पूरे लिंबारूई इलाके को झकझोर दिया है.

रिपोर्ट-रोहिदास हातागले