scorecardresearch

बहन को लवर के साथ देख आग बबूला हुआ भाई, मैहर देवी धाम में की पिटाई तो प्रेमी ने भर दी मांग, Video Viral

मध्य प्रदेश में मैहर के मां शारदा मंदिर में एक युवक ने अपनी बहन को उसके प्रेमी के साथ पकड़ लिया. इसके बाद भाई दोनों से मारपीट करने लगा. लोगों ने इसका वीडियो बना लिया. इसके बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे से बातचीत की और मंदिर में ही शादी कराने का फैसला किया. प्रेमी ने प्रेमिका की मांग में सिंदूर भरा और फिर दोनों अपने गांव लौट गए.

Advertisement
Maihar News Maihar News

मध्य प्रदेश में मैहर के विश्व प्रसिद्ध मां शारदा मंदिर में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब मंदिर परिसर के त्रिमूर्ति गेट के पास सरेआम मारपीट शुरू हो गई. पूरी घटना 25 मार्च की है, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें एक युवक अपनी बहन और उसके प्रेमी के साथ हाथापाई करता नजर आ रहा है. मामले पर पुलिस अधिकारी महेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि वायरल वीडियो का संज्ञान लेने पर पता चला है कि दोनों पक्ष किसी अन्य जिले के है, जिससे थाने में कोई शिकायत दर्ज नहीं करवाई गई है. शिकायत मिलने पर जाँच कर कार्रवाई की जाएगी.

मंदिर में बहन और उसके प्रेमी के साथ मारपीट-
पूरी घटना चैत्र नवरात्रि की सप्तमी यानी 25 मार्च की देर रात का बताया जा रहा है, जब मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी थी. ​पुलिस की प्रारंभिक जांच और स्थानीय सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक युवती और उसका प्रेमी एक ही गांव के रहने वाले हैं. दोनों परिवार को बताए बिना मैहर दर्शन के लिए आए थे. 

इसी दौरान युवती का भाई भी वहां मौजूद था और उसने अपनी बहन को उसके प्रेमी के साथ देख लिया. देखते ही देखते भाई का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया और उसने मंदिर परिसर के अंदर ही दोनों की पिटाई शुरू कर दी.

इस मारपीट से वहां मौजूद दूसरे श्रद्धालु भी सकते में आ गए. इस दौरान किसी ने इसका वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर डाल दिया. इसके बाद ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है.

दोनों फैमिली ने किया मंदिर में ही शादी का फैसला-
​हैरानी की बात यह रही कि इस हिंसक विवाद का अंत बेहद नाटकीय मोड़ पर हुआ. मारपीट के बाद जब मामला तूल पकड़ने लगा, तो दोनों पक्षों के बीच मंदिर परिसर में ही बातचीत का दौर चला. आखिर में दोनों पक्षों में आपसी सहमति बनी और लोक-लाज के डर से दोनों परिवारों ने वहीं पर युवक-युवती की शादी कराने का फैसला किया.

मंदिर में ही कराई गई दोनों की शादी-
इसके बाद मंदिर में ही दोनों की शादी कराई गई. मंदिर पुजारी और उपस्थित लोगों की मौजूदगी में दोनों ने एक-दूसरे से शादी की. इस दौरान प्रेमी ने प्रेमिका की मांग सिंदूर भरा. शादी के बाद दोनों पक्ष बिना किसी कानूनी शिकायत के वापस अपने घर लौट गए.

पुलिस का कहना है कि अब तक इस मामले में किसी भी पक्ष ने औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई है, लेकिन वायरल वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है.

(वेंकटेश द्विवेदी की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें: