scorecardresearch

धार्मिक जगहों को देखने का बना रहे हैं प्लान! वाराणसी, प्रयागराज और अयोध्या घूमने के लिए IRCTC ऑफर कर रहा है टूर पैकेज 

IRCTC ने वाराणसी, प्रयागराज और अयोध्या घूमने के इच्छुक सभी लोगों के लिए एक किफायती टूर पैकेज की घोषणा की है. ये टूर 5 रात और 6 दिनों का होगा.

IRCTC TOUR PACKAGE IRCTC TOUR PACKAGE
हाइलाइट्स
  • IRCTC से बुक कर सकेंगे

  • पूरी यात्रा 5 रात और 6 दिनों की होगी

अगर आप भी उत्तर प्रदेश की धार्मिक जगहों को देखना चाहते हैं तो आपके पास ऑफर है. भारतीय रेलवे आपके लिए गुड न्यूज लेकर आई है. इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (IRCTC) ने वाराणसी, प्रयागराज और अयोध्या घूमने के इच्छुक सभी लोगों के लिए एक किफायती टूर पैकेज की घोषणा की है. टूर पैकेज, वाराणसी प्रयागराज अयोध्या टूर एक्स इंदौर, प्रत्येक बुधवार को इंदौर से शुरू होगा.  पूरी यात्रा 5 रात और 6 दिनों की होगी और इसमें पर्यटकों के ठहरने, भोजन और यात्रा की व्यवस्था शामिल है. आईआरसीटीसी ने इस पैकेज की घोषणा अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर की है.

टूर पैकेज का नाम  

वाराणसी प्रयागराज अयोध्या टूर एक्स इंदौर

किन जगहों को किया जाएगा कवर  

वाराणसी, प्रयागराज और अयोध्या

कितने दिन की होगी यात्रा

 5 रातें और 6 दिन

खाने का प्रबंध  

 नाश्ता और रात का खाना

यात्रा मोड

रेल

फ्रीक्वेंसी

प्रत्येक बुधवार

प्रस्थान का समय

इंदौर रेलवे स्टेशन से सुबह 10:15 बजे

कितना होगा टूर पैकेज का खर्चा?
 
अगर आप 2-3 यात्रियों के ग्रुप में यात्रा कर रहे हैं तो ट्रिपल ऑक्यूपेंसी के लिए प्रति व्यक्ति लागत 15,100 रुपये है. वहीं, ट्विन ऑक्यूपेंसी की प्रति व्यक्ति लागत 18,400 रुपये है. एक बच्चे के लिए एक बिस्तर के साथ 11,900 रुपये और बिना बिस्तर के 10,750 रुपये है. 

इसके अलावा, आगर आप 4-5 यात्रियों के समूह में यात्रा कर रहे हैं, तो ट्रिपल ऑक्यूपेंसी के लिए प्रति व्यक्ति लागत 13,650 रुपये है, वहीं, ट्विन ऑक्यूपेंसी के लिए प्रति व्यक्ति लागत 15,300 रुपये है. एक बच्चे के लिए एक बिस्तर के साथ शुल्क 10,450 रुपये और बिना बिस्तर के 9,300 रुपये है.

इस टूर पैकेज को कैसे बुक करें?

यात्री इस टूर पैकेज को आईआरसीटीसी की वेबसाइट www.irctctourism.com पर जाकर बुक कर सकते हैं. बुकिंग आईआरसीटीसी पर्यटक सुविधा केंद्रों, जोनल ऑफिस और क्षेत्रीय कार्यालयों के माध्यम से भी की जा सकती है.