scorecardresearch

बेबी फेस की वजह से ऑफिस में नहीं लेता था कोई सीरियस, शख्स ने 10 लाख खर्च कर दाढ़ी उगवा ली

दाढ़ी ट्रांसप्लांट पर करीब 10 हजार डॉलर खर्च करने के बावजूद युवक को इस फैसले का कोई पछतावा नहीं है. उसका कहना है कि यह रकम भले ही बड़ी थी, लेकिन इससे उसका आत्मविश्वास लौटा और खुद को लेकर जो असुरक्षा थी, वह काफी हद तक खत्म हो गई.

Beard Transplant to Look More Professional Beard Transplant to Look More Professional
हाइलाइट्स
  • दाढ़ी आने के बाद सहकर्मी और सीनियर्स गंभीरता से लेने लगे

  • बेबी फेस बना करियर की राह में रुकावट

कहते हैं जो दिखताहै वो बिकता है... अगर आपका चेहरा उम्र से बहुत छोटा दिखे, तो कईबार लोग आपको सीरियस नहीं लेते हैं. एक शख्स के साथ कुछ ऐसा ही हुआ. उसे लगा कि उसकी काबिलियत नहीं, बल्कि बेबी फेस लोगों की नजर में उसकी सबसे बड़ी कमजोरी बन गया है. फिर क्या था... उसने करीब 10 लाख रुपए खर्च कर दाढ़ी उगवा ली. अब उसका दावा है कि दाढ़ी आते ही ऑफिस में लोग उसे ज्यादा गंभीरता से लेने लगे, सम्मान बढ़ गया और आत्मविश्वास भी पहले से कहीं ज्यादा हो गया.

दाढ़ी न आने की वजह से लोग गंभीरता से नहीं लेते थे
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक युवक प्राइवेट इक्विटी और वेंचर कैपिटल सेक्टर में काम करता है. उसने बताया कि उसका चेहरा उम्र से काफी कम दिखता था. इसी वजह से कई बार मीटिंग में उसकी राय को नजरअंदाज कर दिया जाता था. उसे लगता था कि लोग उसे फ्रेशर समझते हैं और बड़े फैसलों के लिए उस पर भरोसा नहीं करते.

युवक का कहना है कि कई बार उसे ऐसे पदों के लिए भी मौका नहीं मिला, जिनके लिए वह पूरी तरह योग्य था. हालांकि किसी ने सीधे तौर पर यह नहीं कहा कि उसकी शक्ल इसकी वजह है, लेकिन लगातार मिलने वाले इशारे और मजाक उसके मन में असुरक्षा की भावना पैदा करने लगे.

दाढ़ी उगाने की हर कोशिश हुई नाकाम
बेहतर लुक पाने के लिए उसने पहले प्राकृतिक तरीके अपनाए. उसने दाढ़ी बढ़ाने वाले तेल, विटामिन और बाल उगाने वाली दवा मिनॉक्सिडिल का भी इस्तेमाल किया. लेकिन महीनों की कोशिश के बाद भी मनचाही दाढ़ी नहीं आई. जब सभी उपाय बेअसर रहे, तब उसने दाढ़ी ट्रांसप्लांट कराने का फैसला लिया. इस प्रक्रिया में सिर के पीछे के हिस्से से बाल निकालकर चेहरे के उन हिस्सों में लगाए गए, जहां दाढ़ी कम थी.

5 घंटे चली सर्जरी, 10 दिन में ठीक हुआ चेहरा
युवक के अनुसार पूरी सर्जरी करीब पांच घंटे तक चली. ऑपरेशन के बाद करीब 10 दिनों तक चेहरे पर छोटे-छोटे निशान और पपड़ी बनी रही. धीरे-धीरे नई दाढ़ी उगने लगी और कुछ समय बाद उसका चेहरा पूरी तरह बदल गया.

दाढ़ी आने के बाद बदल गया लोगों का नजरिया
युवक का दावा है कि दाढ़ी आने के बाद ऑफिस में किसी ने उसके कम उम्र के लुक का मजाक नहीं उड़ाया. सहकर्मी उसकी बातों को पहले से ज्यादा गंभीरता से सुनने लगे. कई लोगों ने उससे कहा कि अब वह पहले की तुलना में ज्यादा परिपक्व और आत्मविश्वासी दिखता है. उसके मुताबिक इस बदलाव का असर उसकी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ दोनों पर पड़ा.

दाढ़ी ट्रांसप्लांट पर करीब 10 हजार डॉलर खर्च करने के बावजूद युवक को इस फैसले का कोई पछतावा नहीं है. उसका कहना है कि यह रकम भले ही बड़ी थी, लेकिन इससे उसका आत्मविश्वास लौटा और खुद को लेकर जो असुरक्षा थी, वह काफी हद तक खत्म हो गई.

ये भी पढ़ें