scorecardresearch

कोई रसोई में छिपा तो कोई भागकर बचाई जान... सर्किट हाउस में मधुमक्खियों का हमला, Video Viral

यूपी के मेरठ में सर्किट हाउस में मधुमक्खियों ने हमला कर दिया. इस हमले में 15-20 लोग जख्मी हुए. मधुमक्खियों के काटने से एक युवक बेहोश हो गया. जिसको अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा.

Advertisement
Meerut News Meerut News

उत्तर प्रदेश के मेरठ के सर्किट हाउस में अचानक मधुमक्खियां के झुंड ने लोगों पर हमला बोल दिया. कुछ लोगों ने किचन में घुसकर जान बचाई तो कुछ ने कमरे में घुसकर जान बचाई. मधुमक्खियां पीछा करती रही और लगातार लोगों को काटकर जख्मी करती रही. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है है.

एक घंटे तक मधुमक्खियों का तांडव-
बताया जा रहा है कि एक युवक मधुमक्खियां को काटने से बेहोश भी हो गया, जबकि 15- 20 युवक घायल हुए. बेहोश हुए युवक का नाम अभिनव बताया जा रहा है. मौके पर पहुंची सिविल लाइन पुलिस ने उसको नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया. करीब 1 घंटे तक मधुमक्खियां का उत्पात चलता रहा.

रील बनाने के लिए छत्ते से छेड़खानी-
बताया जा रहा है किसी ने रील बनाने के दौरान मधुमक्खियों के छत्ते से छेड़छाड़ की. जिसके बाद मधुमक्खियों ने लोगों पर हमला कर दिया. अचानक हुए हमले से परिसर में भगदड़ मच गई.

हमल में 15-20 लोग जख्मी-
दरअसल बताया के जा रहा है कि सोमवार को मेरठ के सर्किट हाउस में दो युवक रील बना रहे थे. शाम करीब 3:00 बजे अचानक एक पेड़ पर लगे छाते से उड़ी मधुमक्खियां ने वहां मौजूद सभी पर हमला बोल दिया. लोग इधर उधर भागने लगे. मधुमक्खियां के इस हमले में अभिनव नाम के युवक को लगातार कई डंक लगे, जिससे वह बेहोश हो गया. उसे नजदीकी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया. इसके अलावा कई लोगों पर भी मधुमक्खियों ने हमला किया. जिसमें बताया जा रहा है कि 15-20 अन्य लोग घायल हुए हैं. 

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल-
घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. सूचना पर पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची. दमकलकर्मियों ने पानी की बौछार कर मधुमक्खियों को भगाने का प्रयास किया. सर्किट हाउस के केयरटेकर सुरेश चंद ने बताया कि दोपहर में कुछ लोग घूम रहे थे. मधुमक्खियां ने उन पर हमला कर दिया. यहां भगदड़ मच गई एक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

ये भी पढ़ें: