Meerut News
Meerut News
उत्तर प्रदेश के मेरठ में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें करीब 6 स्कूली छात्र एक ही बाइक पर सवार होकर जाते दिखाई दे रहे हैं. वीडियो में साफ दिख रहा है कि कैसे छात्र खतरनाक स्टंट कर रहे हैं और अपनी जिंदगी को खतरे में डाल रहे हैं. जब वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस ने केस दर्ज किया और 25 हजार रुपए का जुर्माना लगाया.
वायरल वीडियो में क्या है?
6 छात्रों के स्टंट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल रहा है. वीडियो में साफ दिख रहा है कि एक बाइक पर 6 छात्र सवार हैं. इसमें 4 छात्र बाइक पर बैठे हैं और एक छात्र बाइक चला रहा है. जबकि एक छात्र पीछे बैठे छात्र के कंधे पर बैठा हुआ है. दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो मेरठ का है.
सड़क सुरक्षा को लेकर उठ रहे सवाल-
वीडियो सामने आने के बाद सड़क सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं. इतनी संख्या में छात्रों के एक ही बाइक पर सवार होने और इस तरह स्टंट करने से हादसे की आशंका बनी रहती है. अगर इस दौरान कोई अनहोनी होती है तो इसकी जिम्मेदारी छात्रों के साथ-साथ उनके अभिभावकों की भी बनती है, क्योंकि नाबालिग बच्चों को वाहन चलाने की अनुमति और निगरानी को लेकर अभिभावकों की भूमिका महत्वपूर्ण है.
पुलिस ने की कार्रवाई-
वीडियो संज्ञान में आने के बाद इस पूरे मामले की जांच कर कार्रवाई की गई है. मेरठ के एसपी ट्रैफिक राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि एक वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें एक मोटरसाइकिल पर चार-पांच बच्चे सवार थे. वीडियो का संज्ञान लेते हुए इस पूरे मामले की जांच की गई. कोतवाली में इस मामले में मुकदमा पंजीकृत किया गया है.
25 हजार का जुर्माना लगाया गया- पुलिस
उन्होंने कहा कि वाहन को सीज करने की तैयारी की जा रही है. ₹25000 का जुर्माना लगाया गया है. इस तरीके से बच्चों का मोटरसाइकिल चलाना पूरी तरीके से गलत है. इसके लिए अभिभावक पूर्ण तरीके से जिम्मेदार हैं उन्हीं के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है.
ये भी पढ़ें: