scorecardresearch

How to Make Mehendi at Home: चीनी और चाय पत्ती से घर पर बनाएं केमिकल फ्री मेहंदी, जानें तरीका

अगर आप हाथों में मेहंदी लगाना चाहते हैं, लेकिन आपको डर सताता है कि कहीं आप केमिकल वाली मेहंदी तो नहीं लगा रहे हैं तो इस समस्या का समाधान मिल गया है. घर पर किचन में आसानी से नेचुरल मेहंदी बना सकते हैं. इसके लिए सिर्फ चाय पत्ती और चीनी की जरूरत होती है.

How to Make Mehendi at Home How to Make Mehendi at Home

मेहंदी लगाना काफी पुरानी परंपरा है. मेहंदी लगाना हर महिला को पसंद होता है. हर सीजन में महिलाएं मेहंदी लगाती हैं. मेहंदी सुंदरता का प्रतीक है. लेकिन अक्सर महिलाओं को मेहंदी में केमिकल होने की चिंता सताती है. इससे स्किन को दिक्कत हो सकती है. हालांकि अब चिंता करने की जरूरत नहीं है. घर पर ही नेुचरल तरीके से मेहंदी बना सकते हैं. किचन में मौजूद चीजों से आसानी से मेहंदी तैयार कर सकते हैं. चलिए आपको वो तरीका बताते हैं.

मेहंदी बनाने का तरीका- 
मेहंदी बनाने के लिए लोहे की कढ़ाई की जरूरत होती है. इसमें 2 बड़े चम्मच चाय की पत्ती और 2 बड़े चम्मच चीनी डालना चाहिए. दोनों चीजों को बराबर मात्रा में लेना होगा और उसे अच्छी तरह से मिलाना होगा. इसके बाद कढ़ाई के बीच में मिक्स्चर के बीच में थोड़ी सी जगह बना लेनी है और उसमें एक कटोरी रख देनी है. इसके बाद एक प्लेट से कढ़ाई को अच्छी तरह से ढक देना है. इसके बाद ढक्कन के ऊपर कुछ बर्फ के टुकड़ें रख देंगे. इसके बीच में एक भारी पत्थर रख देना है, ताकि प्लेट कहीं से भी ऊपर ना उठे. इसके बाद गैस की फ्लेम को लो कर देंगे. इसके बाद आधे घंटे के लिए इसे छोड़ देंगे.
इसके बाद प्लेट के ऊपर का पानी अच्छी तरह से साफ कर लेंगे, ताकि मेहंदी में ये पानी ना चला जाए. इसलिए इसे अच्छी तरह से साफ कर लें. जब ढक्कन हटाएंगे तो कटोरी में चीनी और चाय पत्ती का अर्क जमा मिलेगा.
 
मेहंदी को कैसे बनाएं गाढ़ा?
इसके बाद इस अर्क को एक कटोरी में निकाल लेंगे. ये अर्क बहुत ज्यादा पतला होता है. इसलिए ऐसे ही इसे हाथ में नहीं लगा सकते. इसलिए इसको थोड़ा गाढ़ा करने के लिए इसमें थोड़ा सिंदूर या रोली मिला देते है. इससे मेहंदी की कंसिस्टेंसी अच्छी हो जाती है और रंग ज्यादा गहरा होता है. इसके बाद इस गाढ़े घोल को हाथों में ला सकते हैं. इस मेहंदी का कलर बहुत अच्छा आता है. इसे हाथों में लगा सकते हैं. 10 मिनट में इसे धो लें.

ये भी पढ़ें: