Money Plant Vastu Tips
Money Plant Vastu Tips
Money Plant Ke Niyam: ऐसी मान्यता है कि घर में मनी प्लांट लगाने से सुख-समृद्धि और धन में वृद्धि होती है. वास्तु शास्त्र में मनी प्लांट को घर में लगाने का तरीका बताया गया है. वास्तु शास्त्र के मुताबिक यदि मनी प्लांट को घर में सही जगह पर लगाया जाए तो आर्थिक तंगी दूर हो जाती है. घर में पैसों की बारिश होने लगती है लेकिन मनी प्लांट सही जगह नहीं लगाने से पैसा घर आने की जगह बाहर जाने लगता है. आप देखते ही देखते कंगाल हो सकते हैं. यहां आप जान सकते हैं कि मनी प्लांट को लगाते समय किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
1. मनी प्लांट लगाते समय दिशा का रखें ध्यान
घर में मनी प्लांट को लगाते समय दिशा का जरूर ध्यान रखना चाहिए. वास्तु शास्त्र के मुताबिक मनी प्लांट को घर की दक्षिण-पूर्व दिशा यानी अग्नेय कोण में लगाना शुभ होता है. इस दिशा में मनी प्लांट लगाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है. घर में आर्थिक स्थिरता बनी रहती है. वास्तु शास्त्र के अनुसार मनी प्लांट को कभी भी घर के उत्तर-पूर्व दिशा में नहीं लगाना चाहिए. इसे नकारात्मक प्रभाव देने वाला माना जाता है. ऐसा करने से घर में आर्थिक समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं.
2. बेल नहीं छुए जमीन
मनी प्लांट की बेलों का ऊपर की ओर बढ़ना तरक्की का संकेत माना जाता है. मनी प्लांट की बेल का जमीन को छुना और जमीन पर फैलना अच्छा नहीं माना जाता. ऐसे में मनी प्लांट को किसी सहारे के साथ ऊपर की ओर चढ़ाना चाहिए. ऐसी मान्यता है कि मनी प्लांट जीतना ऊपर की बढ़ेगा घर में धन उतना ही आएगा.
3. मनी प्लांट की पीली पत्तियों को हटाना जरूरी
मनी प्लांट को लगाने के बाद इस बात का ध्यान रखना जरूरी होता है कि यह पौधा सूखे नहीं. इसके सूखी हुई और पीली पत्तियों को हटाते रहना चाहिए. आपको मालूम हो कि मनी प्लांट के पीले पत्ते नकारात्मकता का संकेत हो सकता है. ऐसे सूखे और पीले पत्तों को तुरंत हटा देना चाहिए. इससे घर की सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है और आर्थिक परेशानियां दूर हो सकती हैं.
4. गमला और बोतल का चुनाव
आप घर में मनी प्लांट को कांच की बोतल या मिट्टी के गमले में लगा सकते हैं. मनी प्लांट को लगाने के लिए नीले रंग की कांच की बोतल शुभ मानी जाती है. मनी प्लांट को कभी भी प्लास्टिक के बर्तन या गंदे कंटेनर में नहीं लगाना चाहिए.
5. मनी प्लांट को लगाते समय इन बातों का भी रखें ध्यान
मनी प्लांट की समय-समय पर कटिंग खूद करनी चाहिए. घर के मनी प्लांट की कटिंग किसी दूसरे से कराने के कारण घर की सुख समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा कम हो सकती है. मनी प्लांट को पानी देते समय उसमें थोड़ा सा कच्चा दूध मिलाना शुभ माना जाता है. ऐसी मान्यता है कि ऐसा करने से घर में धन का आगमन होता है. चोरी का मनी प्लांट नहीं लगाना चाहिए. मनी प्लांट को घर के बाहर नहीं, बल्कि अंदर लगाना चाहिए. मनी प्लांट को अंधेरे वाले स्थान या बाथरूम के पास नहीं रखना चाहिए.