scorecardresearch

Money Plant: मनी प्लांट में डाल दें यह काली चीज, रॉकेट की स्पीड में बढ़ेगा पौधा, खूब निकलेंगी नई और चौड़ी पत्तियां

Money Plant Growing Tips: यदि आपने घर में मनी प्लांट लगा रखा है और पौधे का विकास तेजी से नहीं हो रहा है, नई पत्तियां नहीं निकल रही हैं, मनी प्लांट मुरझा रहा तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है. हम आपको रसोई में पड़ी कुछ ऐसी चीजों के बारे में बता रहे हैं, जिनको यदि आप मनी प्लांट में डाल देंगे तो रॉकेट की स्पीड से मनी प्लांट बढ़ेगा. 

Advertisement
Money Plant Growing Tips Money Plant Growing Tips

घर की खूबसूरती में मनी प्लांट चार चांद लगा देते हैं. ऐसी मान्यता है कि मनी प्लांट जिस घर में होता है, उस घर में धन का खूब आगमन होता है. मनी प्लांट जितना लंबा होता है, मान्यता है पैसा उतना ही आता है. मनी प्लांट का पौधा घर में लगाने से सुख-समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा आती है. यदि आपने घर में मनी प्लांट लगा रखा है और पौधे का विकास तेजी से नहीं हो रहा है, नई पत्तियां नहीं निकल रही हैं, मनी प्लांट मुरझा रहा तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है. हम आपको रसोई में पड़ी कुछ ऐसी चीजों के बारे में बता रहे हैं, जिनको यदि आप मनी प्लांट में डाल देंगे तो रॉकेट की स्पीड से मनी प्लांट बढ़ेगा. खूब नई और चौड़ी पत्तियां निकलेंगी. 

1. चाय की पत्ती
मनी प्लांट की पत्तियों को बड़ा करने और इस पौधे की ग्रोथ बढ़ाने के लिए आप चाय की पत्ती का इस्तेमाल कर सकते हैं. चाय की पत्ती में मौजूद नाइट्रोजन मनी प्लांट की पत्तियों की ग्रोथ में मदद कर सकती है.
बिना चीनी और बिना दूध वाली अच्छी तरह से पानी में धुली हुई चाय की पत्ती मिट्टी में जैविक पदार्थ बढ़ाने में मदद कर सकती है. चाय पत्ती को मनी प्लांट में डालने से पहले इसे साफ पानी से अच्छी तरह से धो लें ताकि चीनी या दूध का कोई अंश न रहे. इसके बाद थोड़ी मात्रा में चाय पत्ती मनी प्लांट की मिट्टी में मिलाएं. ध्यान रखें अधिक मात्रा में चाय की पत्ती डालने से मिट्टी का संतुलन बिगड़ सकता है. आप महीने में एक बार से अधिक चाय पत्ती का इस्तेमाल न करें. 

2. केले के छिलके का पानी
आप मनी प्लांट में केले के छिलके का पानी डाल सकते हैं. आपको मालूम हो कि  केले के छिलकों में पोटैशियम खूब होता है, जो मनी प्लांट की ग्रोथ और पत्तियों की मजबूती के लिए अच्छा होता है. आप दो से तीन केले के छिलकों को 24 से 48 घंटे पानी में भिगो दें. फिर इस पानी को सामान्य पानी में मिलाकर 15-20 दिन में एक बार मनी प्लांट में डालें. आपको मालूम हो कि केले के छिलकों को सीधे गमले में दबाकर नहीं रखना है, क्योंकि ऐसा करने पर कीड़े और फंगस लगने का खतरा बढ़ सकता है.

3. चावल का मांड या चावल धोने का पानी
आप मनी प्लांट को तेजी से लंबा और घना करने के लिए चावल का मांड या चावल धोने का पानी का इस्तेमाल कर सकते हैं. मांड स्टार्च, पोटैशियम और कुछ सूक्ष्म पोषक तत्व देता है. इसे 24 घंटे से ज्यादा स्टोर न करें. हफ्ते में एक बार मांड को सामान्य पानी के साथ मिलाकर मिट्टी में डालें. इससे मनी प्लांट की जड़ों को ऊर्जा मिलती है और नई पत्तियां निकलती हैं. ध्यान रखें इसका बहुत अधिक मात्रा में इस्तेमाल नहीं करना है. 

4. इन बातों का भी रखें ध्यान
आपको मालूम हो कि मनी प्लांट सिर्फ खाद डालने से ही नहीं बढ़ेगी बल्कि आपको कुछ और बातों का ध्यान रखना होगा. मनी प्लांट को पर्याप्त रोशनी नहीं मिलेगी या गमले में पानी जमा रहेगा तो कोई भी घरेलू नुस्खा काम नहीं करेगा. मनी प्लांट पर यदि सीधी धूप पड़ती है तो उसकी पत्तियां सिकुड़ सकती हैं और जल भी सकती हैं. ऐसे में मनी प्लांट को ऐसी जगह रखें जहां तेज धूप न आती हो. इसके साथ ही मनी प्लांट की सूखी, पीली या खराब पत्तियों को समय-समय पर हटाते रहें ताकि नई पत्तियां निकल सकें. उचित सिंचाई और समय-समय पर छंटाई का ध्यान  रखें. इससे मनी प्लांट फिर से लंबी बेलों और हरे-भरे पत्तों से भर जाएगा.