scorecardresearch

स्कूल में LKG छात्रा को बार-बार काटता था मच्छर, DM से हुई शिकायत तो हुआ एक्शन

यूपी के मुरादाबाद में एक निजी स्कूल में एक एलकेजी के छात्र को मच्छर बार-बार काटता था. बच्चे के पैरेंट्स ने इसकी शिकायत स्कूल प्रशासन से भी की. लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई. इसके बाद पैरेंट्स ने डीएम को चिट्ठी लिखी. जिसके बाद स्कूल को फटकार लगाई गई.

Advertisement
 mosquito mosquito

उत्तर प्रदेश में मुरादाबाद के एक निजी स्कूल में एक अनोखा मामले सामने आया है. एक छात्र के पैरेंट्स ने जिलाधिकारी को चिट्ठी लिखी है. पैरेंट्स की शिकायत है कि स्कूल में उसके बच्चे को बार-बार मच्छर काट रहे हैं. इस चिट्ठी के बाद DIOS ने स्कूल को फटकार लगाई. इसके साथ ही जरूरी बंदोबस्त के निर्देश दिए.

LKG की छात्रा को मच्छर ने काटा-
स्कूल की एलकेजी छात्रा को स्कूल परिसर में बार-बार मच्छर काटने का मामला सामने आया है. बच्ची के अभिभावक ने इस संबंध में जिलाधिकारी (DM) को ई-मेल भेजकर शिकायत दर्ज कराई है और स्कूल में स्वच्छ व सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने की मांग की है. 

मच्छर ने काटा तो DM को चिट्ठी-
अभिभावक का आरोप है कि पहली बार मच्छर काटने की घटना के बाद उन्होंने स्कूल डायरी में इसकी शिकायत लिखी थी, लेकिन स्कूल प्रशासन की ओर से कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया गया. इसके बाद दोबारा बच्ची को स्कूल में मच्छर ने काट लिया, जिससे परिवार की चिंता और बढ़ गई.

साफ-सुथरा माहौल देने की स्कूल की जिम्मेदारी- अभिभावक
शिकायत में अभिभावक ने कहा कि मच्छरों के कारण डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा बना रहता है. ऐसे में स्कूल प्रशासन की जिम्मेदारी है कि बच्चों के लिए साफ-सुथरा और मच्छर मुक्त वातावरण उपलब्ध कराया जाए.

अभिभावक ने डीएम से मामले की जांच कर स्कूल परिसर में नियमित फॉगिंग, साफ-सफाई और मच्छरों की रोकथाम के प्रभावी इंतजाम कराने की मांग की है.

स्कूल को दिए गए निर्देश-
जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) ऋतु तोमर ने हमारी टीम से बातचीत में बताया कि सभी स्कूल परिसर में नियमित फॉगिंग, साफ-सफाई और मच्छरों की रोकथाम के प्रभावी इंतजाम के निर्देश दिए हुए है, शिकायत मिलने के बाद प्राइवेट स्कूल को भी निर्देश दिए है कि फॉगिंग करवाएं, क्योंकि प्राइवेट स्कूल को ये सब इंतजाम खुद करने होते हैं. लेकिन ऐसी दिक्कत न आये इसके चलते प्राइवेट स्कूल से भी इस विषय पर निर्देश दिए हैं.

ये भी पढ़ें: