scorecardresearch

बॉयफ्रेंड के साथ कैफे में बैठकर पिज्जा खा रही थी बहन, तभी लड़के लेकर पहुंच गए भाई, फिर जो कुछ हुआ वो....

बताया जा रहा है कि सोनू और अतुल ने कैफे में अपनी बहन को गोविंद के साथ बैठे देखा. दोनों इस बात से नाराज हो गए और गोविंद से पूछताछ करने लगे. आरोप है कि बातचीत पूरी होने से पहले ही दोनों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी.

Advertisement
CCTV Video Goes Viral CCTV Video Goes Viral

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के मीरापुर थाना क्षेत्र में एक युवती को उसके बॉयफ्रेंड गोविंद के साथ पिज्जा कैफे में बैठा देखकर उसके भाई ने हंगामा कर दिया. युवती का भाई सोनू अपने ममेरे भाई अतुल के साथ कैफे पहुंचा था. दोनों ने गोविंद को बाहर बुलाकर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी. आरोप है कि दोनों ने युवक की बाइक में भी जमकर तोड़फोड़ की. घटना पास की दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई. वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया.

कैफे के बाहर लड़की के बॉयफ्रेंड को घेरकर पीटा
बताया जा रहा है कि सोनू और अतुल ने कैफे में अपनी बहन को गोविंद के साथ बैठे देखा. दोनों इस बात से नाराज हो गए और गोविंद से पूछताछ करने लगे. आरोप है कि बातचीत पूरी होने से पहले ही दोनों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी. गोविंद को घेरकर दोनों ने जमकर पीटा. इसी दौरान वहां मौजूद लोगों की भीड़ जमा हो गई. मामला यहीं नहीं रुका. गुस्साए दोनों युवकों ने कैफे के बाहर खड़ी गोविंद की बाइक को भी निशाना बनाया और उसमें तोड़फोड़ कर दी. पूरी घटना पास की दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई.

CCTV फुटेज वायरल होने के बाद पुलिस ने की कार्रवाई
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया. मीरापुर थाना पुलिस ने वायरल सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार्रवाई शुरू की और मामले में मुकदमा दर्ज किया. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मारपीट और तोड़फोड़ के आरोपी सोनू और अतुल को गिरफ्तार कर लिया. दोनों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई और प्रक्रिया पूरी करने के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया.

CO ऋषिका सिंह ने दी मामले की जानकारी
जानसठ की सीओ ऋषिका सिंह ने बताया कि 3 अक्टूबर 2026 को मीरापुर कस्बे में दो पक्षों के बीच मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. पुलिस ने वीडियो का तत्काल संज्ञान लेते हुए मामले में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी की है. उन्होंने बताया कि पुलिस घटना से जुड़े अन्य तथ्यों और सामने आए आरोपों की भी जांच कर रही है. जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें: