Naga Chilli Challenge (Photo/AI)
Naga Chilli Challenge (Photo/AI)
तीखापन मिर्च का प्राकृतिक स्वभाव है. कई बार मिर्च खाकर आंखों से पानी आ जाता है. लेकिन क्या आपने नागा मिर्च के बारे में सुना है. नागा मिर्च दुनिया की सबसे तीखी मिर्चों में से एक है. थोड़ी सी नागा मिर्च खाने से आपको बड़ी दिक्कत हो सकती है. जिन लोगों को इसपर भरोसा नहीं है, उनको सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो देखना चाहिए. इस वीडियो में एक शख्स दोस्तों के सामने शेखी बघारने के लिए नागा मिर्च खा लेता है. कुछ देर तो वो मौज में रहता है. लेकिन कुछ देर बाद नागा मिर्च अपना रंग दिखाने लगता है. चलिए आपको उस वीडियो को भी दिखाते हैं और उस युवक का क्या हुआ? ये भी बताते हैं.
वायरल वीडियो में क्या है?
इस वीडियो में एक युवक पहले बताता है कि ये दुनिया की सबसे तीखा नागा मिर्च है. इसके बाद एक युवक ताबड़तोड़ इसे खाने लगता है. वो युवक हंसते हुए नागा मिर्च को खा रहा है. वो पूरा एक नागा मिर्च खा जाता है. इसके बाद वो हंसता है. उसके दोस्त भी मस्ती कर रहे हैं. लेकिन कुछ देर बाद ही मिर्च अपना कमाल दिखाने लगता है. लड़का दौड़कर भागने लगता है और पास के एक स्टोर में पहुंचता है. युवक कोल्ड ड्रिंक और आइसक्रीम खाने है. लेकिन उसकी हालत में कोई बदलाव नहीं आता है. मिर्च की वजह से वो काफी परेशान हो जाता है. वो कांपने लगता है.
21.7 मिलियन व्यूज-
इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है. इसे Haiimubarak पेज पर शेयर किया गया है. इस वीडियो को 24 घंटे में 5 मिलियन व्यूज मिल गए हैं. इसका मतलब है कि इसे 50 लाख लोगों ने देखा है. हालांकि अब तक इस वीडियो को 21.7 मिलियन लोग देख चुके हैं. इस वीडियो पर 1.6 मिलियन लाइक्स और 12.4k कमेंट्स आए हैं.
नागा मिर्च क्यों होता है तीखापन?
नागा मिर्च को भूत जोलोकिया या गोस्ट पेपर भी कहते हैं. ये मिर्च जरूरत से ज्यादा तीखी होती है. इसको खाने से तबीयत बिगड़ जाती है. इसके पौधों की ऊंचाई 40 से 120 सेमी तक होती है. इससे 1 से 1.2 इंच चौड़ी और 3 इंच लंबी मिर्चों का प्रोडक्शन होता है. इसके पौधे 75 से 90 दिनों के भीतर तैयार हो जाते हैं. इसकी खेती नागालैंड में की जाती है. इसके साथ ही मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश में भी इसकी खेती होती है.
ये भी पढ़ें: