scorecardresearch

भारत में डॉग पालने के लिए किन बातों का रखना चाहिए ध्यान, किस नस्ल के कुत्तों को पालने पर है बैन

हर साल 26 अगस्त को नेशनल डॉग डे मनाया जाता है. इसके मकसद कुत्तों के प्रति जागरूरकता बढ़ाया है. इसके साथ ही जो भी डॉग लवर्स हैं, उनको क्या-क्या करना चाहिए, इसको लेकर जागरूकता फैलाना मकसद है. चलिए आपको बताते हैं कि अगर आप डॉग पालना चाहते हैं तो किन बातों का ध्यान रखना चाहिए.

Advertisement
National Dog Day (Photo/PTI File) National Dog Day (Photo/PTI File)

नेशनल डॉग डे हर साल 26 अगस्त को मनाया जाता है. ये विशेष दिन कुत्तों के प्रति प्यार और सम्मान दिखाने का मौका है. यह दिन कुत्तों की सुरक्षा और उनके प्रति जागरूकता बढ़ाने को लेकर समर्पित है. हमारे देश में कुत्तों को पालने का क्रेज बढ़ता जा रहा है. लेकिन कई लोग डॉग तो पाल लेते हैं, लेकिन उनकी देखभाल कैसे करनी है? उनको कैसे रखना है? इसकी जानकारी नहीं होती है.

किन बातों का रखना चाहिए ध्यान?

चलिए आपको बताते हैं कि अगर आप डॉग पालना चाहते हैं तो किन बातों का ध्यान रखना चाहिए.

  • अगर आप डॉग पालना चाहते हैं तो सबसे पहले आपको ये ध्यान देना होगा कि आप जिस ब्रीड के डॉग को पालना चाहते हैं, उसको रखने के लिए स्पेस आपके पास है या नहीं है.
  • रोजाना डॉग को एक्सराइसज कराने के लिए समय निकालना होगा.
  • सिर्फ शौक के लिए डॉग पालना उचित नहीं है. डॉग एक तरफ केयर मांगते हैं तो दूसरी तरफ उनको टाइम भी भरपूर देना होता है.
  • अगर अपार्टमेंट में कुत्ता रखना चाहते हैं तो उसके रहने के कमरे का तापमान मेंटेन होना चाहिए.
  • कुत्तों को सही और उचित समय पर वैक्सीनेशन करना चाहिए.
  • कुत्तों के खाने को लेकर सतर्क रहना होगा. ऐसा नहीं है कि जो मन में आया, उसे खिला दिए. अगर ऐसा करेंगे तो आप कुत्ते की जान के साथ खिलवाड़ करेंगे. इसलिए डॉग के फूड को लेकर जानकारी हासिल करनी होगी. इसके लिए आप फूड प्लान डॉक्टर की सलाह से भी कर सकते हैं.
  • डॉग को जिस आदत में शुरू से ढालेंगे, वो वैसा ही रहेगा. इसलिए डॉग को शुरू से बांधने की आदत डालें, जिससे आगे चलकर वो बंधने में असहज महसूस ना करे.

किन कुत्तों को भारत में पालन है बैन?
केंद्र सरकार ने साल 2024 में 23 नस्ल के कुत्तों को पालने पर बैन लगाया था. इसमें पिटबुल टेरियर, टोसा इनु, अमेरिकन स्टैफोर्डशायर टेरियर, फइला ब्रासीलेरो, अमेरिकन बुलडॉग, कांगल शामिल हैं. इसके अलावा भी रशियन शेफर्ड, टॉर्नजैक, मास्टिफ, अकिता, जापानी टोसा, सारप्लानिनैक, रॉटवेइलर, अकबाश डॉग और मॉस्को गार्ड डॉग भी नहीं पाल सकते हैं. लखनऊ में 25 विदेश प्रजाति के कुत्तों को पालने पर बैन है. झारखंड में पिटबुल, रॉटवाइलर, Dogo Argentino पालने पर बैन है. इसी तरह देश के अलग-अलग हिस्सों में अलग-अलग नस्ल के कुत्तों को पालने पर बैन है.

ये भी पढ़ें: