Hair Care Tips
Hair Care Tips
How to Take Care of Your Hair: हर कोई चाहता है कि उनके बाल लंबे, घने और मजबूत हों. बाल शाइनी रहे. इसके लिए लोग महंगे-महंगे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं. यदि महंगे प्रोडक्ट्स यूज करने के बाद भी आपके बाल लगातार झड़ रहे हैं तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है. बस आपको दादी-नानी के बताए पुराने घरेलू नुस्खों को अपनाना होगा.
आपको मालूम हो कि हमारी दादी-नानी अपने बालों को घना, लंबा, मजबूत और शाइनी बनाकर रखने के लिए सिर्फ घर पर मौजूद चीजों का ही इस्तेमाल करती थीं. यदि आप अपने बालों की क्वालिटी को नैचुरली सुधारने के साथ-साथ हेल्दी भी रखना चाहती हैं तो यह आर्टिकल जरूर पढ़ लें. आज हम आपको 5 नेचुरल चीजों से तैयार घरेलू नुस्खों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनसे आपकी बालों से जुड़ी समस्याएं दूर हो जाएंगी.
1. आंवले का करें इस्तेमाल
आपको मालूम हो कि हमारी दादी-नानी आंवले को बालों के लिए बहुत ही लाभदायक मानती थीं. आंवला में विटामिन-सी खूब होता है, जो बालों की जड़ों को मजबूत बनाने में मदद करता है. आपको मालूम हो कि आंवले का तेल या आंवले के पाउडर को दही में मिलाकर बालों पर लगाने से बाल शाइनी और मजबूत बने रहते हैं. आंवला का रेगुलर यूज करने से समय से पहले बालों को सफेद होने की समस्या भी कम हो सकती है.
2. दही-बेसन का हेयर पैक
दही और बेसन का हेयर पैक बालों के लिए काफी फायदेमंद होता है. आपको मालूम हो कि पहले के समय में महिलाएं दही और बेसन का मिश्रण बालों में लगाती थीं. यह मिश्रण बालों की अच्छी तरह से सफाई करता है और उन्हें सॉफ्ट बनाता है. दही बालों को मॉइस्चर देने का काम भी करता है. बेसन एक्स्ट्रा ऑयल और गंदगी को हटाने में मदद करता है. आपको मालूम हो कि सप्ताह में सिर्फ एक बार दही-बेसन का हेयर पैक इस्तेमाल करने से आपके बालों की शाइन बनी रहेगी.
3. नारियल तेल से करें मसाज
आप बालों को लंबा, घना, मजबूत और शाइनी बनाने के लिए नारियल तेल से स्कैल्प की मसाज कर सकती हैं. आपको मालूम हो कि हल्के गर्म नारियल तेल से मसाज करने से स्कैल्प को नरिशमेंट मिलता है और ब्लड सर्कुलेशन काफी बेहतर होता है. इतना ही नहीं नारियल तेल के इस्तेमाल से बालों की जड़ें मजबूत होती हैं. बालों का झड़ना काफी हद तक कम होता है. आप रात में सोने से पहले नारियल तेल लगाकर सुबह बाल धो सकती हैं. यह सबसे कारगर तरीका है.
4. मेथी के दानों का पेस्ट
आपको मालूम हो कि मेथी के दानों को रातभर पानी में भिगोकर उनका पेस्ट बनाकर बालों में लगाया जा सकता है. ऐसा करने से बालों का झड़ना कम होता है. इसके साथ ही मेथी दाने का पेस्ट ड्राइनेस को भी दूर करने में मदद करता है. आपको मालूम हो कि मेथी में मौजूद न्यूट्रिएंट्स बालों को नैचुरली मजबूत बनाते हैं.
5. रीठा और शिकाकाई का करें इस्तेमाल
आपको मालूम हो कि बालों को धोने के लिए शैंपू आने से काफी पहले से रीठा और शिकाकाई का इस्तेमाल किया जाता रहा है. रीठा और शिकाकाई बालों को बिना नुकसान पहुंचाए साफ करती हैं. इनके इस्तेमाल से बाल सॉफ्ट रहते हैं और स्कैल्प भी हेल्दी बनी रहती है. आपको मालूम हो कि आज भी कई लोग केमिकल वाले प्रोडक्ट्स की जगह इन घरेलू नूस्खों का इस्तेमाल करना ज्यादा पसंद करते हैं.