खीर
खीर
नवरात्रि के व्रत में अगर आप भी हर दिन कुछ ऐसा खाना चाहते हैं जो स्वादिष्ट होने के साथ पेट भी भर दे, तो ड्राई फ्रूट्स की खीर एक बढ़िया विकल्प है. यह खीर दूध, मखाने और ड्राई फ्रूट्स से तैयार होती है और इसे व्रत के दौरान आसानी से खाया जा सकता है. खास बात यह है कि इसे बनाने में ज्यादा समय भी नहीं लगता. व्रत में मीठा खाने की क्रेविंग हो तो यह रेसिपी आपके लिए परफेक्ट हो सकती है. तो चलिए आपको बताते हैं इसकी रेसिपी...
व्रत में क्यों खास है ड्राई फ्रूट्स की खीर
नवरात्रि के दौरान लोग अनाज और कई सामान्य चीजों से परहेज करते हैं. ऐसे में फल, दूध, मखाने और ड्राई फ्रूट्स से बनी चीजें खाने में शामिल की जाती हैं. ड्राई फ्रूट्स की खीर स्वाद में रिच होती है और इसे आप सुबह या शाम के समय भी खा सकते हैं.
बनाने के लिए चाहिए ये चीजें
इस खीर को बनाने के लिए आपको एक लीटर दूध, आधा कप मखाने, 8 से 10 बादाम, 8 से 10 काजू, 2 बड़े चम्मच किशमिश, 3 से 4 खजूर, थोड़ी सी इलायची और स्वादानुसार चीनी या व्रत में इस्तेमाल होने वाली मिठास की जरूरत होगी.
ऐसे तैयार करें ड्राई फ्रूट्स की खीर
सबसे पहले मखानों को हल्का सा भूनकर छोटे टुकड़ों में काट लें. अब एक पैन में दूध डालकर धीमी आंच पर उबालें. दूध थोड़ा गाढ़ा होने लगे तो इसमें कटे हुए मखाने डाल दें. इसके बाद बारीक कटे बादाम, काजू, किशमिश और खजूर डालकर अच्छी तरह पकाएं.
खीर को धीमी आंच पर करीब 10 से 15 मिनट तक पकाएं और बीच-बीच में चलाते रहें, ताकि यह पैन में चिपके नहीं. आखिर में इलायची और स्वादानुसार मिठास डालें. जब खीर अच्छी तरह गाढ़ी हो जाए तो गैस बंद कर दें. इसे गर्म या ठंडा, दोनों तरह से सर्व किया जा सकता है.
ये भी पढ़ें: