scorecardresearch

Navratri Special Tikki: नवरात्रि व्रत में बनाएं ये क्रिस्पी टिक्की, स्वाद ऐसा कि आलू-साबूदाना भी भूल जाएंगे!

इस टिक्की को बनाने में ज्यादा मेहनत भी नहीं लगती. राजगिरा के आटे, भुनी मूंगफली और व्रत में इस्तेमाल होने वाले मसालों से तैयार यह टिक्की नाश्ते के लिए एक अच्छा विकल्प है. इसे हरी धनिया और दही की चटनी के साथ परोस सकते हैं. आइए जानते हैं इसे घर पर बनाने का आसान तरीका.

Advertisement
कच्चे केले और पनीर की टिक्की कच्चे केले और पनीर की टिक्की

नवरात्रि के व्रत में अगर आप आलू और साबूदाने से बनी चीजें खाकर बोर हो गए हैं, तो इस बार कुछ नया ट्राई कर सकते हैं. कच्चे केले और पनीर से बनी फलाहारी टिक्की आपके व्रत के स्वाद को खास बना सकती है. यह टिक्की बाहर से कुरकुरी और अंदर से नरम होती है. इसे बनाने में ज्यादा मेहनत भी नहीं लगती. राजगिरा के आटे, भुनी मूंगफली और व्रत में इस्तेमाल होने वाले मसालों से तैयार यह टिक्की नाश्ते के लिए एक अच्छा विकल्प है. इसे हरी धनिया और दही की चटनी के साथ परोस सकते हैं. आइए जानते हैं इसे घर पर बनाने का आसान तरीका.

कच्चे केले और पनीर की टिक्की बनाने के लिए सामग्री
इस टिक्की को बनाने के लिए आपको 2-3 कच्चे केले, 100 ग्राम कद्दूकस किया हुआ पनीर, 2 बड़े चम्मच भुनी और कुटी मूंगफली, 2-3 बड़े चम्मच राजगिरा का आटा, 1-2 बारीक कटी हरी मिर्च, थोड़ा कद्दूकस किया हुआ अदरक, हरा धनिया, भुना जीरा पाउडर, काली मिर्च और सेंधा नमक चाहिए. टिक्की सेकने के लिए देसी घी लें. आप राजगिरा के आटे की जगह कुट्टू या सिंघाड़े का आटा भी इस्तेमाल कर सकते हैं.

सबसे पहले केले को अच्छी तरह पकाएं
सबसे पहले कच्चे केले धोकर टुकड़ों में काट लें. इन्हें स्टीमर में भाप से अच्छी तरह पका लें. जब केले नरम हो जाएं, तो छिलका हटाकर एक बाउल में अच्छी तरह मैश कर लें. अब इसमें कद्दूकस किया हुआ पनीर, कुटी मूंगफली, हरी मिर्च, अदरक, हरा धनिया, जीरा पाउडर, काली मिर्च और सेंधा नमक डालें.

ऐसे तैयार करें टिक्की का मिश्रण
अब इस मिश्रण में राजगिरा का आटा डालकर सभी चीजों को अच्छी तरह मिला लें. इससे टिक्की को आकार देने में आसानी होगी और वह पकाते समय टूटेगी नहीं. मिश्रण से छोटी-छोटी लोइयां बनाएं और हथेलियों से दबाकर टिक्की का आकार दें. ध्यान रखें कि टिक्की के किनारों पर दरारें न हों.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Purna Mehra (@purna_recipes)



घी में सेंकें और चटनी के साथ परोसें
अब तवे या पैन में थोड़ा देसी घी गर्म करें. तैयार टिक्कियों को धीमी से मध्यम आंच पर दोनों तरफ से सुनहरा और कुरकुरा होने तक सेंक लें. टिक्की को ज्यादा तेज आंच पर न पकाएं, वरना वह बाहर से जल्दी सिक सकती है और अंदर से ठीक से नहीं पकेगी. इसके साथ हरी चटनी बनाने के लिए मिक्सी में हरा धनिया, हरी मिर्च, थोड़ा जीरा, सेंधा नमक और 2 बड़े चम्मच गाढ़ा दही डालकर पीस लें. तैयार टिक्की को इस चटनी के साथ गरमा-गरम परोसें. चाहें तो साथ में खीरे और अनार का सलाद भी रख सकते हैं. इस तरह घर पर आसानी से स्वादिष्ट फलाहारी नाश्ता तैयार हो जाएगा.

ये भी पढ़ें: