Sabudan Paratha
Sabudan Paratha
नवरात्रि का पर्व आ गया है. इस दौरान कई लोग 9 दिन तक व्रत रखते हैं, जबकि कई लोग पहले और आखिरी दिन व्रत रखते हैं. व्रती लोग अक्सर व्रत में खाने के लिए पौष्टिक और स्वादिष्ट व्यंजन तलाशते रहते हैं. आप व्रत में साबूदाना पराठा खा सकते हैं. साबूदाना पराठा सेहत के लिए फायदेमंद होने के साथ स्वादिष्ट भी होता है. चलिए इसे बनाने का तरीका बताते हैं.
कैसे बनाएं साबूदाना का आटा?
साबूदाना पराठा बनाने के लिए सबसे पहले एक कप साबूदाना को हल्का रोस्ट कर लेते हैं. साबूदाने को मीडियम फ्लेम पर इसको इतना भूनते हैं, ताकि इसमें से नमी खत्म हो जाए. इसके बाद इसे ठंडा कर लें. इसके बाद इसे मिक्सर पीस लेते हैं और आटा बना लेते हैं. आटा को छलनी से छान लें, ताकि मोटे कण निकल जाएं.
पराठा के लिए कैसे गूंथें आटा?
इसके बाद 2 आलू लें और उसे उबाल लें. जब आलू ठंडा हो जाए तो उसे कद्दूकस कर लें. इस आलू को साबूदाना आटे में मिलाएं. आलू को उसी मात्रा में मिलाएं, जितना साबूदाना हो. इसके बाद इसमें स्वाद के लिए कटी हरी मिर्च, काली मिर्च, जीरा, सेंधा नमक और हरा धनिया डाल लें. इसके बाद इसे अच्छी तरह से मिला लें. अब इसमें पानी डालकर आटा गूंथ लें.
कैसे पकाएं साबूदाना पराठा?
जब आटा अच्छी तरह से गूंथ लें तो उसे 15 मिनट के लिए ढककर रख दें, ताकि साबूदाना अच्छी तरह से फूल जाए. इससे पराठा मुलायम होता है. इसके बाद छोटी-छोटी लोइयां बना लेते हैं. इस आटे से सिंघाड़े या कुट्टू के आटे की सहायता से पराठा बेलते हैं. इसके बाद तवे पर मीडियम फ्लेम पर घी या तेल लगाकर पराठे को सेंक लेते हैं. अब आपका साबूदाना पराठा तैयार है.
कैसे तैयार करें चटनी?
व्रत में खाने के लिए एक खास चटनी तैयार की जाती है. इसमें हरा धनिया, हरी मिर्च, नींबू का रस, जीरा और सेंधा नमक मिलाकर मिक्सर में पीस लेते हैं और चटनी बना लेते हैं. व्रत में साबूदाना पराठे को चटनी के साथ खा सकते हैं. ये काफी स्वादिष्ट होता है और सेहत के लिए फायदेमंद भी होता है.
ये भी पढ़ें: