scorecardresearch

दुर्गा पूजा पंडाल में अनोखी शादी, इंस्टाग्राम पर हुई थी दोस्ती, फैमिली के विरोध पर पंडाल में लिए सात फेरे, वीडियो वायरल

पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में दुर्गा पूजा पंडाल में प्रेमी-प्रेमिका ने शादी रचा ली. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. दोनों की दोस्ती इंस्टाग्राम पर हुई थी. लेकिन लड़की के घरवालों को ये रिश्ता पसंद नहीं था. आखिरकार दोनों ने पूजा पंडाल में शादी कर ली.

Advertisement
Durga Puja Pandal Unique Wedding Durga Puja Pandal Unique Wedding

पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में एक अनोखी शादी की चर्चा हो रही है. यहां एक प्रेमी जोड़े ने दुर्गा पंडाल में शादी रचाई. इस जोड़े की फैमिली प्रेम प्रसंग से नाराज थे. लेकिन प्रेमी-प्रेमिका महाष्टमी की रात सामुदायिक दुर्गा पूजा पंडाल में पहुंचे और शादी कर ली. इस दौरान दोनों पारंपरिक परिधान में थे. इसके बाद दशमी के दिन दूल्हे के घर पर रिसेप्शन का भी आयोजन हुआ. दोनों की दोस्ती इंस्टाग्राम से हुई थी. ये दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई.

महाष्टमी की रात पंडाल में शादी-
बताया जा रहा है कि अशोकनगर के रहने वाले 26 साल के तनु अधिकारी और खरदह की रहने वाली 18 साल की सौमी दफादार एक-दूसरे से प्यार करते हैं. दोनों ने महाष्टमी के दिन अशोकनगर-कल्याणगढ़ नगरपालिका के वार्ड नंबर 10 स्थित नेताजी संघ के दुर्गा पूजा पंडाल पहुंचे. इस दौरान दोनों ने पंडाल में शादी कर ली.

फैमिली को पसंद नहीं था रिश्ता-
लड़की के परिवार को ये रिश्ता पसंद नहीं था. सौमी की फैमिली ने इसका विरोध किया. जब सौमी दुर्गा पूजा पंडाल में अपने प्रेमी तनु से मिली. तभी फैमिली ने वीडियो कॉल कर दिया. इससे सौमी डर गई. उसे लगा कि घर जाने के बाद उसका फोन छीन लिया जाएगा और उसके साथ मारपीट की जाएगी.

समिति के सदस्यों ने कराई शादी-
इसके बाद दोनों ने पूजा समिति के सदस्यों से बातचीत की. समिति ने दोनों की शादी पंडाल में कराने का फैसला किया. समिति के सदस्यों ने आनन-फानन में शादी का सारा सामान इकट्ठा किया. पुरोहित को बुलाया गया. इसके बाद पूजा पंडाल में ही शादी की रस्में निभाई गई. दोनों ने एक-दूसरे के वरमाला पहनाई. इसके बाद सिंदूरदान किया गया.

सौमी ने बताया कि अभी शादी का इरादा नहीं था. लेकिन हालात ऐसे बने कि शादी करनी पड़ी. लड़के तनु की फैमिली को ये रिश्ता मंजूर है. तनु के पिता उत्तम अधिकारी नेक हाँ कि लड़की को इस तरह अकेले नहीं छोड़ा जा सकता था. उनकी इच्छा है कि दोनों खुश रहें.

इंस्टाग्राम पर हुई थी दोस्ती-
सौमी और तनु की दोस्ती सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर हुई थी. पहले दोनों के बीच दोस्ती हुई. इसके बाद दोनों को प्यार हो गया. दोनों करीब एक साल तक एक-दूसरे से मिलते रहे. इस बीच सौमी की फैमिली को इस रिश्ते की भनक लग गई. उनको ये रिश्ता पसंद नहीं था. इसके बाद दोनों ने पंडाल में शादी कर ली.

वायरल हुआ शादी का वीडियो-
पंडाल में अचानक शादी होते देखकर लोगों की भीड़ लग गई. लोगों ने वीडियो बनाना शुरू कर दिया. अब तनु और सौमी की शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. हर तरफ इसकी ही चर्चा हो रही है. 

(दीपक देबनाथ की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें: