Baby Boy Names
Baby Boy Names
बच्चे का नाम रखना हर माता-पिता के लिए सबसे बड़ी जिम्मेदारी भरा फैसला होता है. हर कोई चाहता है कि उसके लाडले का नाम सुनने में अलग, नया हो, याद रखने में आसान हो और उसका मतलब भी दमदार निकले. अगर आप भी अपने बेटे के लिए ऐसा ही यूनिक और अर्थपूर्ण नाम ढूंढ रहे हैं, तो बॉलीवुड सितारों से प्रेरित ये नाम आपको एक बार जरूर पढ़ने चाहिए. हर नाम का एक कमाल और दमदार मतलब है. ये सुनने में काफी नए और यूनिक लगते हैं.
आरव (Aarav) - (अक्षय कुमार के बेटे का नाम)
मतलब: शांत, स्थिर, बुद्धिमान.
समझें: यह नाम ऐसे व्यक्ति का प्रतीक है, जो हर परिस्थिति में धैर्य और समझदारी से काम लेता है.
युग (Yug) - (अजय देवगन और काजोल के बेटे का नाम)
मतलब: कालखंड, नया दौर, समय.
समझें: यह नाम बदलाव, नई शुरुआत और सकारात्मक भविष्य का संकेत देता है.
आर्यन (Aryan) - (शाहरुख खान के बेटे का नाम)
मतलब: श्रेष्ठ, कुलीन, सम्मानित.
समझें: यह नाम अच्छे संस्कार, सम्मान और ऊंचे व्यक्तित्व का प्रतीक माना जाता है.
वियान (Vihaan) - (शिल्पा शेट्टी के बेटे का नाम)
मतलब: जीवन की नई शुरुआत.
समझें: यह नाम आशा, ऊर्जा और सकारात्मकता का प्रतीक माना जाता है.
अहान (Ahan) - (सुनिल शेट्टी के बेटे का नाम)
मतलब: जागृति, चेतना, या जागरूकता
ईशान (Ishaan) - (ईशान खट्टर)
मतलब: भगवान शिव, उत्तर-पूर्व दिशा.
समझें: यह नाम ज्ञान, शक्ति और शुभता का प्रतीक माना जाता है.
कबीर (Kabir) - (कबीर बेदी)
मतलब: महान, श्रेष्ठ, शानदार.
समझें: यह नाम ऊंचे विचार, आत्मविश्वास और सम्मानजनक व्यक्तित्व को दर्शाता है.
रणबीर (Ranbir) - (रणबीर कपूर)
मतलब: युद्ध में वीर, बहादुर योद्धा.
समझें: यह नाम साहस, नेतृत्व और निडर व्यक्तित्व का प्रतीक है.
लक्ष्य (Lakshya)
मतलब: उद्देश्य, मंजिल.
समझें: यह नाम जीवन में लक्ष्य तय कर उसे हासिल करने की प्रेरणा देता है.
दक्ष (Daksh)
मतलब: कुशल, योग्य, निपुण.
समझें: यह नाम प्रतिभा, मेहनत और सफलता का प्रतीक माना जाता है.
अद्वैत (Advait)
मतलब: अद्वितीय, जिसका कोई दूसरा न हो.
समझें: यह नाम अलग पहचान और विशिष्ट व्यक्तित्व का संकेत देता है.
आरुष (Arush)
मतलब: सूर्य की पहली किरण.
समझें: यह नाम उजाला, नई ऊर्जा और सकारात्मक सोच का प्रतीक है.
विवान (Vivaan)
मतलब: जीवन से भरपूर, ऊर्जा से परिपूर्ण.
समझें: यह नाम उत्साह, जीवंतता और प्रगति का संदेश देता है.
कियान (Kiaan)
मतलब: ईश्वर की कृपा, प्राचीन राजा.
समझें: यह नाम सौभाग्य, सम्मान और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है.
रेयांश (Reyansh)
मतलब: भगवान का अंश, प्रकाश की किरण.
समझें: यह नाम दिव्यता, तेज और शुभता का प्रतीक है.
अंश (Ansh)
मतलब: हिस्सा, ईश्वर का अंश.
समझें: यह नाम प्रेम, अपनापन और ईश्वर के आशीर्वाद का प्रतीक माना जाता है.
अथर्व (Atharv)
मतलब: ज्ञानवान, वेदों का ज्ञाता.
समझें: यह नाम बुद्धिमत्ता, विद्या और आध्यात्मिकता का प्रतीक है.
ऋत्विक (Ritvik)
मतलब: यज्ञ करने वाला, विद्वान पुरोहित.
समझें: यह नाम धर्म, ज्ञान और सदाचार का प्रतीक माना जाता है.
वेदांत (Vedant)
मतलब: वेदों का सार, सर्वोच्च ज्ञान.
समझें: यह नाम गहन ज्ञान, विवेक और आध्यात्मिक सोच का प्रतीक है.
पार्थ (Parth)
मतलब: कुंती पुत्र अर्जुन, महान धनुर्धर.
समझें: यह नाम साहस, कर्तव्यनिष्ठा और विजय का प्रतीक माना जाता है.
ये भी पढ़ें