scorecardresearch

मेलोनी को भाया PM मोदी का ‘मेलोडी’ गिफ्ट... 4 दशक पुराने टॉफी का किस्सा

प्रधानमंत्री Narendra Modi की इटली यात्रा के दौरान एक दिलचस्प पल ने सोशल मीडिया से लेकर शेयर बाजार तक हलचल मचा दी है. PM मोदी ने इटली की प्रधानमंत्री Giorgia Meloni को मशहूर Melody कैंडी का पैकेट गिफ्ट किया. इसके बाद इंटरनेट पर पहले से वायरल चल रहा #Melodi ट्रेंड एक बार फिर चर्चा में आ गया.

PM Modi gifts Melody toffees to Giorgia Meloni during Rome meeting PM Modi gifts Melody toffees to Giorgia Meloni during Rome meeting

प्रधानमंत्री Narendra Modi की इटली यात्रा के दौरान एक दिलचस्प पल ने सोशल मीडिया से लेकर शेयर बाजार तक हलचल मचा दी है. PM मोदी ने इटली की प्रधानमंत्री Giorgia Meloni को मशहूर Melody कैंडी का पैकेट गिफ्ट किया. इसके बाद इंटरनेट पर पहले से वायरल चल रहा #Melodi ट्रेंड एक बार फिर चर्चा में आ गया. इस मजेदार मोमेंट का असर शेयर बाजार में भी देखने को मिला और Parle नाम से जुड़ी लिस्टेड कंपनी के शेयरों में अचानक तेज खरीदारी शुरू हो गई.

कौन बनाता है Melody टॉफी?
Melody टॉफी बनाने वाली कंपनी Parle Products है. यह देश की बड़ी FMCG कंपनियों में शामिल है और Parle-G, Monaco, CrackJack, Mango Bite और Poppins जैसे लोकप्रिय ब्रांड के लिए जानी जाती है. खास बात यह है कि Parle Products एक प्राइवेट कंपनी है और यह शेयर बाजार में लिस्टेड नहीं है. दूसरी ओर Parle Industries एक अलग कंपनी है, जिसका Melody कैंडी या Parle-G बिस्किट से कोई सीधा कारोबारी संबंध नहीं है. इसके बावजूद सोशल मीडिया पर बने माहौल का असर शेयर बाजार में दिखाई दिया.

कैंडी से शुरू हुआ था Parle का सफर
बता दें कि, Parle का इतिहास आजादी से भी पहले का है. कंपनी की शुरुआत मोहनलाल दयाल ने की थी. उन्होंने कन्फेक्शनरी कारोबार की बारीकियां जर्मनी से सीखकर भारत में इस उद्योग की नींव रखी थी. शुरुआत में कंपनी कैंडी बनाती थी और बाद में कारोबार विस्तार की योजना बनाई गई. करीब 10 साल बाद कंपनी ने 1938 में पहली बार Parle-Gloco नाम से बिस्किट का बनाना शुरू किया. आजादी से पहले Parle-G को Gluco Biscuit कहा जाता था. धीरे-धीरे यह देशभर में लोगों की पसंद बन गया और कंपनी का कारोबार तेजी से बढ़ता चला गया.

एक रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में हर सेकेंड 4,000 से ज्यादा Parle-G बिस्कुट खाए जाते हैं. साल 2011 के Nielsen सर्वे में Parle-G को दुनिया का सबसे ज्यादा बिकने वाला बिस्किट ब्रांड बताया गया था. आज कंपनी का नेटवर्क देश के 30 लाख से ज्यादा रिटेल स्टोर्स तक फैला हुआ है.



1983 में लॉन्च हुई थी Melody
Melody टॉफी को Parle ने साल 1983 में लॉन्च किया था. उस समय बाजार में Cadbury Eclairs जैसे कई चॉकलेट कैंडी ब्रांड अपनी पकड़ मजबूत कर रहे थे. ऐसे दौर में Parle ने बाहर कैरेमल और अंदर चॉकलेट वाली Melody पेश की, जिसने ग्राहकों के बीच तेजी से लोकप्रियता हासिल की. सोशल मीडिया पर वायरल हुए मोदी और मेलोनी के वीडियो ने इसी पुरानी याद को फिर ताजा कर दिया और देखते ही देखते Melody ट्रेंड दोबारा चर्चा में आ गया.

Parle Industries के शेयरों में आई तेजी
वीडियो वायरल होने के बाद बीएसई में सूचीबद्ध Parle Industries Limited के शेयरों में जोरदार उछाल देखने को मिला. कंपनी का शेयर इंट्राडे कारोबार में करीब 5 फीसदी चढ़कर 5.25 रुपये तक पहुंच गया. पिछले एक सप्ताह में भी इस स्टॉक में लगभग 7 फीसदी की तेजी दर्ज की गई थी. हालांकि, इस तेजी के पीछे एक बड़ा भ्रम भी सामने आया. कई छोटे निवेशकों और ट्रेडर्स ने Parle नाम को Melody टॉफी बनाने वाली कंपनी से जोड़ दिया और तेजी से इस शेयर की खरीदारी शुरू कर दी.

ये भी पढ़ें: