scorecardresearch

Face Mask For Hair Removal: चेहरा घिर चुका है अनचाहे बालों से? तो फौरन रसोई से ले आएं ये एक चीज़.. झटपट बाल होंगे सफाचट

चेहरे से अनचाहे बालों को हटाने के लिए इस एक खास चीज़ से मास्क बनाना काफी कारगर साबित हो सकता है. साथ ही मास्क बनाने के लिए ज्यादा मेहनत भी नहीं लगेगी.

Face Mask For Hair Removal Face Mask For Hair Removal

लड़कियों के लिए चेहरों पर अनचाहे बाल आना काफी शर्मिंदगी भरी चीज़ होता है. हर लड़की की इच्छा होती है कि उनका चेहरा एकदम परफेक्ट दिखे. जिसके लिए वह पार्लर जाती हैं, जहां महंगे प्रोडक्ट का इस्तेमाल किया जाता है. लेकिन परेशानी केवल ब्यूटी प्रोडक्ट का महंगा होना नहीं, बल्कि उनके आफ्टर इफेक्ट्स का है. दरअसल वह प्रोडक्ट्स केमिकल से बने होते हैं, जो स्किन के ऊपर गलत प्रभाव छोड़ जाते हैं. जिसके चलते कई बार स्किन डार्क हो जाती है या फिर केमिकल के इफेक्ट से जल जाती है.

साथ ही बात अगर अनचाहें बालों की करें तो इनको हटाने के लिए कुछ लड़कियां वैक्स करती हैं, तो कुछ रेजर का इस्तेमाल या कई केमिकल युक्त प्रोडक्ट का प्रयोग करती है. लेकिन रेजर के इस्तेमाल से रैशेज हो जाते है. वैक्स करने से काफी परेशानी होती है और केमिकल वाले प्रोडक्ट से स्किन इफेक्ट का डर बना रहता है. ऐसे में इस एक घरेलू नुस्खे की मदद से आप बिना साइड इफेक्ट के अनचाहे बालों से छुटकारा पा सकती हैं.

आलू बनेगा ब्यूटी प्रोडक्ट
आलू अनचाहे बालों को हटाने के लिए काफी कारगर साबित हो सकती है. इसके लिए एक आलू को छीलकर उसे कद्दूकस कर लें. इस बाद उसे निचोड़ कर उसका रस निकाल लें. आलू के रस में विटामिन सी, स्टार्च और एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होते हैं. जो स्किन केयर के लिए काफी मददगार साबित हो सकते हैं. यह ऐसे तत्व होते हैं, जो किसी भी स्किन केयर प्रोडक्ट के डिस्क्रिपशन में लिखे हुए होते हैं.

कैसे तैयार करें घरेलू नुस्खा
आलू का रस आप पहले ही निकाल चुकी हैं, लेकिन नुस्खे को पूरी तरह तैयार करने के लिए इसमें 1 सेशै कॉफी पाउडर, बेसन और 2 सैशे पील ऑफ मास्क को मिला लें. बेसन आपकी स्किन से ऑयल को रिमूव करने का काम करता है. अब इन सभी चीज़ों को अच्छी तरह मिला कर एक गाढ़ा पेस्ट तैयार करें. अगर पेस्ट पतला हो तो बेसन और मिला लें.

कैसे करें इस्तेमाल?
इस पेस्ट को चेहरे पर लगाने से पहले चेहरे को अच्छी तरह से धोकर साफ कर लें. इसके बाद चेहरे पर पेस्ट को लगाना शुरू करें. इसे आईब्रो को छोड़ते हुए इस तरह लगाएं कि यह एक मास्क की तरह लगे. अब इसमें पील ऑफ मास्क मिलाया हुआ है इसलिए बाद में इसे हटाना आसान होगा. मास्क को करीब 30 मिनट तक लगाए रखें. जब सूख जाएं तो इसे निकाल लें और चेहरा धो लें. इस मास्क को उतारने के बाद चेहरे से अनचाहे बाल को हटेंगे ही. साथ में स्किन पर भी ग्लो आएगा. इसे अगर आप रेगुलर इस्तेमाल करते रहे तो रिजल्ट बेहतर होते जाएंगे.