love trap husband
love trap husband
प्रयागराज के दारागंज इलाके से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां एक युवक अपनी ही पत्नी के बिछाए जाल में फंस गया और उसे जेल तक जाना पड़ गया.
9 साल पहले हुई थी शादी
नवाबगंज की रहने वाली सोनी त्रिपाठी ने पुलिस में शिकायत दी कि उसकी शादी करीब 9 साल पहले प्रतापगढ़ के किसुनदास गांव के प्रभुदत्त त्रिपाठी उर्फ राजा से हुई थी. शादी के कुछ समय बाद ही उसे घर से निकाल दिया गया. वह पिछले 5 साल से अपनी एक साल की बेटी के साथ मायके में रह रही थी. इस दौरान पति ने न तो उससे संपर्क रखा और न ही बच्चे की जिम्मेदारी निभाई.
सोशल मीडिया पर रचा जाल
पति को सबक सिखाने के लिए सोनी ने एक नई इंस्टाग्राम आईडी बनाई. उसने अपने ही पति को रिक्वेस्ट भेजी. प्रभुदत्त उसे पहचान नहीं पाया और उसे किसी दूसरी लड़की समझकर बात करने लगा. दोनों के बीच कई दिनों तक बातचीत होती रही और युवक उस लड़की से मिलने के लिए जोर देने लगा.
मंदिर में हुआ सामना
आखिरकार 2 मई को दारागंज के नागवासुकी मंदिर में मिलने का समय तय हुआ. जब युवक वहां पहुंचा, तो सामने अपनी पत्नी को देखकर हैरान रह गया. उसे समझ नहीं आया कि क्या हुआ. आरोप है कि सच्चाई सामने आने के बाद पति ने गुस्से में पत्नी के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी. मौके पर हंगामा होने पर पुलिस पहुंची और उसे पकड़कर थाने ले गई. पत्नी की शिकायत पर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया.
-पंकज श्रीवास्तव की रिपोर्ट
ये भी पढ़ें: