scorecardresearch

हफ्तों से पार्किंग में खड़ी है कार! तो शायद अगली बार न हो स्टार्ट... कर सकते हैं इन 4 परेशानियों का सामना

अक्सर कई बार होता है कि लोग किसी कारण के चलते अपनी कार को एक ही जगह कई हफ्तों के लिए खड़ी छोड़ देते हैं. लेकिन क्या आप जानते है कि यह आदत आपकी जेब पर कितनी भारी पड़ सकती है. परेशानी यहां तक बढ़ सकती है कि जब अगली बार कार निकालना चाहें तो शायद वह निकले भी नहीं.

Advertisement
AI Generated Image AI Generated Image

कई बार होता है कि आप अपनी कार कई हफ्तों के लिए पार्क कर देते हैं. इस दौरान आप उसे एक बार स्टार्ट तक नहीं करते हैं. लेकिन शायद आप नहीं जानते कि इस तरह से गाड़ी को छोड़ने से आप कितना नुकसान झेलेंगे. 

लंबे समय तक खड़ी रहने से कार के कई जरूरी हिस्सों पर असर पड़ सकता है. बैटरी डाउन हो सकती है. टायर में हवा कम हो सकती है. बारिश का मौसम है तो ब्रेक या दूसरे पुर्जों पर जंग लग सकता है और फ्यूल से जुड़ी परेशानी भी हो सकती है. इसलिए अगर आप छुट्टी या किसी दूसरे कारण से कार लंबे समय तक नहीं चलाने वाले हैं तो कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखें.

बैटरी को डाउन होने से बचाएं

कार बंद होने के बाद भी बैटरी कुछ सिस्टम को बिजली देती रहती है. अलार्म, लॉक और दूसरे इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम धीरे-धीरे बैटरी की ताकत कम करते हैं. कई हफ्तों तक कार खड़ी रहने पर बैटरी पूरी तरह डाउन हो सकती है. ऐसे में कार स्टार्ट नहीं होगी. इसलिए बेहतर होगा कि बीच-बीच में उसे स्टार्ट करते रहें. इससे बैटरी में करंट रहेगा.

टायर में आ सकते हैं फ्लैट स्पॉट

एक ही जगह पर लंबे समय तक खड़ी कार का पूरा वजन टायर के एक ही हिस्से पर रहता है. इससे टायर का वह हिस्सा दब सकता है. इसे फ्लैट स्पॉट कहा जाता है. जब आप कार को दोबारा चलाते हैं तो आपको कंपन महसूस हो सकता है. सही टायर प्रेशर रखना और संभव हो तो कुछ समय बाद कार को थोड़ा आगे-पीछे करना मददगार हो सकता है.

ब्रेक पर लग सकता है जंग

नमी के कारण लंबे समय तक खड़ी कार के ब्रेक डिस्क पर जंग आ सकती है. हल्की जंग से जुड़ी परेशानी को दूर करने के लिए कुछ बार ब्रेक दबाने से हट सकती है. लेकिन ज्यादा समय तक कार खड़ी रहने पर परेशानी बढ़ सकती है. इसलिए लंबे समय तक कार पार्क करने से पहले ब्रेक की स्थिति भी जांच लें.

फ्यूल टैंक और इंजन ऑयल पर पड़ सकता है असर

लंबे समय तक कार न चलाने पर फ्यूल की क्वालिटी धीरे-धीरे कम हो सकती है. फ्यूल टैंक में नमी जमा होने की समस्या भी हो सकती है. इंजन ऑयल भी लंबे समय तक बिना इस्तेमाल के पड़ा रहता है. इसलिए लंबे स्टोरेज से पहले कार की सर्विस और जरूरी फ्लूइड की जांच कराना बेहतर है.