pune manager employee rain
pune manager employee rain
बारिश में जहां ज्यादातर लोग घर से बाहर निकलने से बचते हैं, वहीं पुणे के एक कर्मचारी ने जब अपने मैनेजर से ऑफिस न आने को लेकर मैसेज किया तो जो जवाब मिला वोआपको हैरान कर देगा. दरअसल कर्मचारी ने भारी बारिश और बंद सड़कों का हवाला देकर छुट्टी मांगी, लेकिन मैनेजर ने साफ कह दिया- 'छुट्टी मंजूर नहीं होगी, जैसे भी हो ऑफिस पहुंचो.' अब दोनों की WhatsApp चैट सोशल मीडिया पर वायरल है और लोग मैनेजर की जमकर क्लास लगा रहे हैं.
'सर, सड़कें बंद हैं... आज नहीं आ पाऊंगा'
वायरल चैट में कर्मचारी ने अपने मैनेजर को मैसेज किया कि इलाके में लगातार बारिश हो रही है और कई सड़कें बंद हैं. ऐसे में ऑफिस पहुंचना संभव नहीं है. उसने लिखा, 'हैलो सर, भारी बारिश और रोड क्लोजर की वजह से आज ऑफिस नहीं आ पाऊंगा.' कर्मचारी को उम्मीद थी कि बॉस कहेंगे Work From Home ले लो लेकिन कहानी यहां से पलट गई.
मैनेजर ने कहा- लोकल ट्रेन पकड़ो, ऑटो करो... लेकिन ऑफिस आओ
मैनेजर ने पहले सलाह दी कि कर्मचारी पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करे. जब कर्मचारी ने अपनी परेशानी दोहराई तो मैनेजर ने छुट्टी देने से इनकार करते हुए लिखा, 'मैं छुट्टी अप्रूव नहीं कर सकता. हम सब भी ऑफिस पहुंचे हैं. कई लोग लोकल ट्रेन से आए हैं. ऑटो या Uber लेकर आ जाओ, लेकिन ऑफिस जरूर पहुंचो.'
My friend's manager
by u/These_Ad_669 in pune
Reddit पर डाली चैट, पूछा- अब इस्तीफा दे दे क्या?
यह चैट कर्मचारी के एक दोस्त ने Reddit पर शेयर की. पोस्ट के साथ उसने लिखा, टयह पूछ रहा है कि क्या अब नौकरी छोड़ दे?' बस फिर क्या था, देखते ही देखते पोस्ट वायरल हो गई और हजारों यूजर्स ने इस पर अपनी राय देनी शुरू कर दी.
सोशल मीडिया बोला- ऐसी कंपनी का नाम बताओ
एक यूजर ने लिखा, 'कंपनी का नाम बताओ ताकि लोग जान सकें कि वहां कर्मचारियों के साथ कैसा व्यवहार होता है.' दूसरे यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा, 'मेरे 6 हजार रुपये वाली इंटर्नशिप के बॉस ने भी यही कहा था. मैंने जवाब दिया- इतनी ज्यादा स्टाइपेंड में Uber कैसे करूं?' एक अन्य यूजर ने कहा कि खराब मौसम में उनके ऑफिस में सभी को घर से काम करने के लिए कहा जाता है.
वर्क कल्चर पर फिर छिड़ी बहस
इस वायरल चैट के बाद एक बार फिर ऑफिस कल्चर और कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर बहस शुरू हो गई है. कई लोगों का कहना है कि खराब मौसम में कर्मचारियों की सुरक्षा सबसे पहले होनी चाहिए, जबकि कुछ का मानना है कि हर कंपनी का अपना नियम होता है. देश के ज्यादातर शहरों में लगातार हो रही बारिश के कारण जलभराव की स्थिति बन गई है. ऐसे में लोगों का कहना है कि कंपनियों को वर्किंग प्रोफेशनल्स के हित में भी कदम उठाने चाहिए.
ये भी पढ़ें