scorecardresearch

तेजी से आ रही ट्रेन के सामने कूदने वाली थी महिला, स्टेशन मास्टर ने खींचकर बचाई जान

रायपुर में रेलवे स्टेशन का एक सीसीटीवी वीडियो सामने आया है. जिसमें प्लेटफॉर्म पर स्टेशन मास्टर एक महिला को पीछे खींचते दिख रहे हैं. दरअसल वो महिला खुदकुशी के इरादे से प्लेटफॉर्म पर गई थी. लेकिन बच्चों ने इसके बारे में स्टेशन मास्टर को इशारा किया और महिला की जान बच गई.

Advertisement
Raipur News Raipur News

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में रेलवे स्टेशन पर एक वीडियो सामने आया है. जिसमें साफ दिख रहा है कि स्टेशन मास्टर और बच्चे की सूझबूझ से एक महिला की जान बच गई. स्टेशन मास्टर ने महिला को पीछे खींचकर उसकी जान बचाई. उसके कुछ सेकंड बाद ही ट्रेन आ गई. इसका वीडियो सामने आया है.

स्टेशन मास्टर ने महिला की बचाई जान-
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के उरकुरा रेलवे स्टेशन से महिला की जान बचाने का वीडियो सामने आया है. वीडियो में दिख रहा है कि एक महिला स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर खड़ी है. कुछ सेकंड में ट्रेन आने वाली थी. महिला चलती ट्रेन के सामने कूदने की कोशिश में थी. लेकिन पीछे से स्टेशन मास्टर दौड़कर आते हैं और महिला को पकड़कर पीछे खींचते हैं और उसकी जान बचाते हैं. स्टेशन मास्टर आनंद उपाध्याय के इस काम की तारीफ हो रही है.

बच्चे ने दी स्टेशन मास्टर को जानकारी-
जानकारी के मुताबिक महिला अपने दो बच्चों के साथ रेलवे स्टेशन पहुंची थी. महिला को ट्रेन के सामने जाने से रोकने के लिए दोनों बच्चे लगातार प्रयास कर रहे थे. बच्चों ने स्टेशन मास्टर आनंद उपाध्याय को भी महिला के बारे में जानकारी दी.

बच्चों की बात सुनकर स्टेशन मास्टर ने दौड़कर बचाया-
महिला बच्चों की बात मानने के लिए तैयार नहीं थी. इसी दौरान स्टेशन मास्टर ने स्थिति को देखते हुए तुरंत हस्तक्षेप किया. उन्होंने अपनी जान की परवाह किए बिना महिला का हाथ पकड़कर उसे चलती ट्रेन के सामने जाने से रोक लिया. 

सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई घटना-
पूरी घटना स्टेशन पर लगे कैमरे में रिकॉर्ड हुई है. सामने आए वीडियो में स्टेशन मास्टर महिला को ट्रेन की चपेट में आने से बचाते नजर आ रहे हैं. समय रहते महिला की जान बच गई. बच्चों की कोशिश और स्टेशन मास्टर की तत्परता से महिला की जान बच गई.

ये भी पढ़ें: