IPS Ankita Sharma
IPS Ankita Sharma
विजयादशमी का पर्व देशभर में धूमधाम से मनाया गया. इस मौके पर देशभर में जगह-जगह शस्त्र पूजा भी की गई. छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव पुलिस ने भी पुलिस लाइन में शस्त्र पूजन कार्यक्रम आयोजित किया. इस दौरान विधि-विधान से शस्त्रों की पूजा-अर्चना की गई. कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा सहित पुलिस विभाग के आला अधिकारी और जवान मौजूद रहे. शस्त्र पूजन के साथ पुलिस वाहनों की भी पूजा की गई और परंपरा के तहत हर्ष फायर किए गए. इस शस्त्र पूजन के दौरान IPS अधिकारी अंकिता शर्मा ने एके 47 से फायरिंग की. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
IPS अंकिता शर्मा की चर्चा-
बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक विजयादशमी पर्व को पूरे देश में उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया. इसी कड़ी में राजनांदगांव पुलिस ने भी अपनी परंपरा का निर्वहन करते हुए स्थानीय पुलिस लाइन में शस्त्र पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया. इस दौरान पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा सहित विभाग के वरिष्ठ अधिकारी और पुलिस जवान उपस्थित रहे. कार्यक्रम के दौरान हवा में हर्ष फायर भी किए गए. इस मौके पर पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने शस्त्र पूजन के बाद AK 47 से हर्ष फायरिंग की और अपना अलग दमदार अंदाज दिखाया. अंकिता शर्मा के फायरिंग करने वाले वीडियो ने सबका ध्यान खींचा.
वीडियो हो रहा वायरल-
शस्त्र पूजन कार्यक्रम में आईपीएस अंकिता शर्मा का वीडियो सामने आया है. ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. वीडियो में साफ दिख रहा है कि आईपीएस अंकिता शर्मा एके 47 से कई राउंड फायरिंग कर रही हैं. उनका फायरिंग करने का वीडियो लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है. लोग उनके इस अंदाज की बात कर रहे हैं.
दूसरे अधिकारियों ने भी की फायरिंग-
इस कार्यक्रम में कई अधिकारियों ने फायरिंग की. शस्त्र पूजन के पश्चात पुलिस वाहनों की भी पूजा की गई. विजयादशमी के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में पुलिस विभाग के अधिकारी और जवानों ने परंपरा के अनुसार पूजा-अर्चना कर पर्व मनाया. पुलिस विभाग में विजयादशमी पर शस्त्र पूजन की परंपरा को कर्तव्य, साहस और सुरक्षा के संकल्प से जोड़कर देखा जाता है.
शस्त्र पूजन की रही है परंपरा- अंकिता शर्मा
राजनांदगांव की पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने बताया कि पुलिस विभाग में हर वर्ष विजयादशमी के अवसर पर शस्त्र पूजन करने की परंपरा रही है. इसी परंपरा का पालन करते हुए पुलिस लाइन में कार्यक्रम आयोजित किया गया. एसपी अंकिता शर्मा ने इस अवसर पर शहरवासियों के साथ-साथ पुलिस विभाग के सभी अधिकारियों, जवानों और कर्मचारियों को विजयादशमी की शुभकामनाएं दीं.
ये भी पढ़ें: