scorecardresearch

Raksha Bandhan 2022: भाई रक्षाबंधन पर आपसे दूर है? कोई बात नहीं! इस तरह सेलिब्रेट करें राखी...करीब महसूस करेंगे

कई ऐसे मौके होते हैं जब भाई-बहन एक दूसरे से दूर होते हैं और राखी के मौके पर मिल नहीं पाते हैं. ऐसे में हम आपके लिए कुछ खास टिप्स लाए हैं जिनकी मदद से आप डिजिटली राखी मना सकते हैं और एक दूसरे को अपने पास महसूस करेंगे.

हाइलाइट्स
  • एक सरप्राइज वीडियो कॉल करें

  • पसंदीदा रेस्तरां से ऑर्डर करें खाना

भाई बहन का रिश्ता अटूट होता है. ये आपस में लड़ते हैं और एक दूसरे के लिए लड़ते हैं. रीति-रिवाजों के अनुसार, बहन भाई की कलाई पर राखी बांधती है और भाई उसकी रक्षा करने और उसे हमेशा प्यार करने का वादा करता है. लेकिन कई बार ऐसा होता है कि आपका भाई दूर रहता है या दूसरे देश में रहता है. इस कारण या तो वो आपके पास आने में असमर्थ होता है या फिर आप नहीं जा पाती. ऐसे में कई बहने उदास हो जाती हैं. आज हम आपको कुछ ऐसी बाते बताएंगे जिसके जरिए भाई-बहन एक-दूसरे से दूर होते हुए भी सामान्य तरीके से रक्षा बंधन एक साथ मना सकते हैं. 

भाई-बहनों के सबसे पसंदीदा दिन में एक साथ ना होने के बावजूद आप इस तरह से एक-दूसरे के सामने होने पर खुद को करीब पाएंगे. 

सरप्राइज गिफ्ट
किसी खास मौके पर तोहफा देना एक बहुत ही आम तरीका हो गया है, लेकिन किसी के लिए सरप्राइज गिफ्ट प्लान करना थोड़ा अनोखा साबित हो सकता है. अपने भाई-बहन के लिए एक उपहार चुनें जो उन्हें पसंद हो और उसे कुरियर करें. तोहफा मिलने के बाद उनके चेहरे पर मुस्कान आ जाएगी और आप भी खुशी महसूस करेंगे. 

वीडियो कॉल
आज की दुनिया को डिजिटल दुनिया के नाम से भी जाना जाता है. अगर आपकी बहन या भाई आपसे दूर हैं और आप उन्हें याद कर रहे हैं क्योंकि यह रक्षा बंधन का त्योहार है, तो आप एक सरप्राइज वीडियो कॉल करें और इस खूबसूरत मौके को वर्चुअली सेलिब्रेट करें. टेक्नोलॉजी हमें जोड़ने का काम करती है फिर चाहे कोई कितना भी दूर क्यों न हो?

पसंदीदा खाना
हम और आप में से कई भाई-बहनों ने अपने जीवन में कम से कम एक बार उस खाने के कारण जरूर लड़ाई की होगी जो केवल एक व्यक्ति ने खा लिया हो और शेयर ना किया हो. तो रक्षा बंधन इसकी भरपाई करने का एक शानदार अवसर है. आप एक-दूसरे के पसंदीदा खाने के लिए उनके पसंदीदा रेस्टोरेंट से ऑर्डर कर सकते हैं और उनकी सभी इच्छाओं को पूरा कर सकते हैं. यकीन मानिए यह काम करेगा और आपके भाई-बहन के चेहरे पर एक प्यारी सी मुस्कान लाएगा.

सोशल मीडिया
सोशल मीडिया जैसे मजबूत प्लेटफार्म का लाभ उठाएं. एक तस्वीर पोस्ट करके या एक अच्छी रील बनाकर अपने भाई या बहन को स्पेशल फील करवाएं और उन्हें बताएं कि आप उन्हें इस खास मौके पर उन्हें याद कर रहे हैं.