scorecardresearch

Gurudwara Langar Dal Recipe: बस दो दाल की जरूरत, और किचन में लौट आएगा वही स्वाद.. जानें घर पर लंगर दाल बनाने की रेसिपी

कई चीज़े ऐसी होती हैं, जिन्हें बाहर खाने पर तो स्वाद आता है. लेकिन घर पर नहीं बनाई जाती. ऐसी ही है गुरुद्वारे की लंगर वाली दाल.

Gurudwara Langar Dal Recipe Gurudwara Langar Dal Recipe

अक्सर लोग जब गुरुद्वारे में खाना खाते हैं, तो वहां लंगर में दाल परोसी जाती है. उस दाल का स्वाद इतना बेहतरीन होता है कि हर खाने वाला यह सोचता जरूर है कि वह घर जाकर इसे बनाएगा. लेकिन आमतौर पर लोग इसे बनाने में फेल हो जाते है. इसके पीछे भी दो वजह है. एक कि लोगों को रेसिपी ही पता नहीं होती. दूसरी लोग सामग्री का सही संतुलन नहीं बिठा पाते. बस यहीं आकर लोग हार मान जाते हैं. लेकिन आज हम उस लंगर वाली दाल की रेसिपी का राज खोलने वाले हैं. साथ हर एक चीज़ बताएंगे कि कौनसी चीज़ कितनी क्वानटिटी में डाली जानी है. जो चलिए सीधा चलते हैं रेसिपी की तरफ.

दाल बनाने के लिए जरूरी इंग्रीडिएंट्स

  • साबुत उरद दाल
  • चना दाल
  • अदरक
  • लहसुन
  • हरी मिर्च
  • प्याज
  • नमक
  • लाल मिर्च पाउडर
  • हल्दी
  • पानी
  • तेल
  • जीरा
  • टमाटर
  • नमक
  • हरा धनिया

रात से ही होती है शुरुआत
सबसे पहले आपको रात में ही 1 कम साबुत उरद को भिगो देना है. जिसके बाद अगले दिन 1/4 कप चना दाल को उसमें मिलाना है. लेकिन ध्यान रहे कि मिलाने से पहले चना दाल को करीब 2 घंटे के लिए भिगाना जरूरी है. इन दोनों दालों को कुकर में डालने के बाद 1/2 चम्मच अदरक, 3 लहसुन की कलियां कटी हुई, स्वादानुसार कटी हुई हरी मिर्च, स्वाद के हिसाब से नमक, 1 चम्मच लाल मिर्च, 1/2 चम्मच हल्दी और दो कप पानी. इसके बाद कुकर में करीब 3-4 सीटी लगाएं.

तैयार करें मसाला
मसाला तैयार करने के लिए एक पैन में 3 चम्मच घी लें. इसके बाद 1/2 चम्मच जीरा डाले, जीरा के चटकने के बाद 1 चम्मच बारीक कटा लहसुन डालें. साथ ही थोड़ी सी कटी हुई अदरक और 2 कटी हुई हरी मिर्च. इन सबके पकने के बाद इसमें 1 कटी हुई प्याज़ मिलाए. साथ ही एक टमाटर भी काटकर डाल दें. जब सबकुछ पक जाए तो इसमें स्वादानुसार नमक डालें, 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर, 1/2 चम्मच हल्दी. जिसके बाद इसमें 1/2 कप पानी डालें और सबकुछ मिलाएं और पकने दें. इसके बाद आपका मसाला तैयार हो जाएगा.

फाइनल स्टेप
फाइनल स्टेप में पहले कुकर खोले, तब तक दाल पक चुकी होगी. साथ ही इसके बाद आप तैयार किए गए मसाले को कुकर में दाल के साथ मिला दें. अब इस सबको और पकने दें. एक बार दाल में और उबाल जाएगा तो आपकी दाल पूरी तरह तैयार हो जाएगी. इसके बाद इसे हरा धनिया के साथ गार्निश करें.

अब आपकी लंगर वाली दाल तैयार हो चुकी है. आप चाहें तो इसे रोटी के साथ खाएं या फिर चावल के साथ. लेकिन इसका स्वाद आपको दोबारा गुरुद्वारे की याद दिला देगा.