Recipe Of Sheer Khurma
Recipe Of Sheer Khurma
रमजान का पाक महीना सब्र, इबादत, दान-पुण्य का प्रतीक माना जाता है. इस दौरान रोजेदार सहरी के बाद पूरे दिन रोजा रखते हैं और शाम को इफ्तारी के साथ रोजा खोलते हैं. इफ्तारी और सहरी में कई तरह के स्वादिष्ट और पौष्टिक व्यंजन बनाए जाते हैं, जिनमें शीर खुरमा की खास जगह होती है. यह सेवइयों से बनी एक पारंपरिक खीर है, जिसे दूध, मेवे और खजूर के साथ तैयार किया जाता है.
क्यों खास है शीर खुरमा
शीर खुरमा न सिर्फ स्वाद में बेहतरीन होती है, बल्कि सेहत के लिहाज से भी काफी पौष्टिक मानी जाती है. इसमें मौजूद दूध ऊर्जा देता है, सूखे मेवे ताकत बढ़ाते हैं और खजूर इसे प्राकृतिक मिठास प्रदान करते हैं. यही वजह है कि रमजान के साथ-साथ ईद के मौके पर भी लगभग हर मुस्लिम घर में यह मिठाई जरूर बनाई जाती है.
शीर खुरमा बनाने के लिए सामग्री
शीर खुरमा बनाने की विधि
सबसे पहले एक कढ़ाई में एक बड़ा चम्मच देसी घी गरम करें. इसमें काजू, बादाम और पिस्ता डालकर हल्का सुनहरा होने तक भून लें. फिर किशमिश डालकर कुछ सेकंड भूनें और सभी मेवों को निकालकर अलग रख दें.
अब उसी कढ़ाई में सेवइयां डालकर हल्की आंच पर खुशबू आने तक भून लें. दूसरी ओर दूध को उबालें और उबलते दूध में भुनी हुई सेवइयां डाल दें. जब सेवइयां नरम हो जाएं, तो इसमें चीनी या खजूर डालें. अब इलायची पाउडर और केसर डालकर मिश्रण को धीमी आंच पर लगभग 15 मिनट तक पकाएं, ताकि खीर गाढ़ी और मलाईदार हो जाए.
आखिर में भुने हुए मेवे और गुलाब जल डालकर हल्का सा पकाएं. तैयार शीर खुरमा को गरम या ठंडा, दोनों तरह से परोसा जा सकता है. ऊपर से कटे हुए मेवे डालकर इसे इफ्तारी, सहरी या ईद के खास मौके पर सर्व करें.