Mango Pickle Recipe
Mango Pickle Recipe
भारतीय परंपरा में अचार की एक अलग ही जगह होती है. हरियाणा से लेकर बिहार और जम्मू से लेकर केरल, हर जगह की थाली में अचार खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए जरूर मौजूद होता है. हमारे देश गाजर, मूली, आम, नींबू और न जाने किस-किस चीज़ का अचार डाला जाता है. लेकिन इस अचार को जो चीज़ सबसे खास बनाती है, वह होती है इसमें पड़ने वाले मसाले. अगर मसाले सही न हो तो अचार का स्वाद फीका पड़ जाता है.
इस समय गर्मियों का मौसम चल रहा है और इस समय आम का अचार काफी खाया जाता है. फिर चाहे वह चावल के साथ हो या रोटी के साथ. लेकिन इस अचार में भी मसाले उतने ही जरूरी होते हैं, जितना किसी और अचार में. तो चलिए आपको बताते हैं कि आम के अचार में कौनसे मसाले ज्यादा जरूरी होते हैं.
अचार में मसालों की जुगलबंदी
कैसे बढ़ेगी अचार की शेल्फ लाइफ?
अचार की शेल्फ लाइफ को भी बढ़ाने का काम इसमें पढ़ने वाली सामग्री ही करती है. इसमेंं डाला जाने वासा नमक इसकी शेल्प लाइफ को बढ़ाने का काम करता है. इसके साथ ही इसमें हल्दी का भी इस्तेमाल किया जाता है. हल्दी अचार को रंगत देती है. साथ ही इसके एंटीबैक्टीरियल गुण शेल्फ लाइफ को बढ़ाने में मदद करते हैं.
इस चीज़ के बिना अचार है अधूरा
पारंपरिक अचार को उसका स्वाद देने के लिए तेल बहुत जरूरी है. इसके बिना अचार बिल्कुल सूखा रह जाएगा. साथ ही तेल एक तरह के प्रेजरवेटिव का काम करता है. जो शेल्फ लाइफ को बढ़ा देता है, और आप लंबे समय तक अपने तैयार किए गए अचार का लुत्फ ले पाते हैं.
अचार में तेल डालते समय इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि सीधा ठंडा या गर्म तेल नहीं डालता चाहिए. बल्कि पहले सरसों के तेल को गर्म करना चाहिए, फिर उसे ठंडा होने दें. उसके बाद ही उसे अचार में डाले. इससे अचार का स्वाद काफी बढ़ जाता है.
ऐसे रहेगा अचार हमेशा ताज़ा
अचार को लंबे समय तक ताज़ा और स्वादिष्ट बनाए रखने के लिए सबसे ज़रूरी बात है कि उसमें बिल्कुल भी नमी न पहुंचे. अचार तैयार करते समय आम, मसाले और इस्तेमाल होने वाले बर्तन पूरी तरह सूखे होने चाहिए. अचार निकालने के लिए हमेशा साफ और सूखे चम्मच का ही उपयोग करें। इसे कांच या चीनी मिट्टी के जार में रखना सबसे बेहतर माना जाता है. साथ ही, सरसों का तेल इतना जरूर डालें कि अचार पूरी तरह तेल में डूबा रहे. बीच-बीच में अचार को धूप दिखाने से उसका स्वाद बना रहता है और वह लंबे समय तक खराब नहीं होता.