scorecardresearch

How To Remove Watermelon Seeds: इस ट्रिक से निकालें तरबूज के सीड्स, नहीं बच पाएगा एक भी बीज.. लोग भी पूछेंगे 'भाई कैसे निकाले..'

तरबूज के बीज निकालना एक टेढ़ी खीर के बराबर है, लेकिन इस तरीके से निकालेंगे तो आसानी से बाहर आ जाएंगे.

How To Remove Watermelon Seeds How To Remove Watermelon Seeds

गर्मियों के मौसम में बाजार में कई ऐसे फल मौजूद होते हैं जो सीजन के हिसाब के आपकी सेहत का ध्यान रखें. जैसे तरबूज-खरबूजा, ककड़ी जैसी चीज़ गर्मियों में आपके शरीर में कम हुए पानी की कमी को पूरा करते हैं. इसके अलावा फलों का राजा आम भी मौजूद होता है, जो सेहत के साथ-साथ डाइजेशन के लिए काफी फायदेमंद होता है. इस मौसम में तरबूज का सेवन काफी किया जाता है. 

लोग इसको फ्रूट चाट और स्मूदी के रूप में काफी पसंद करते हैं. लेकिन तरबूद के साथ एक परेशानी होती है, और वो है इसमें बीज की मात्रा. लोग तरबूज खाते समय काफी वक्त इसके बीज निकाले में लगा देते हैं. लेकिन इस तरीके को अपनाकर आप आसानी के साथ तरबूज के बीजों को बाहर निकाल सकते है.

करें बीज के पैटर्न की पहचान?
बीज निकालने के लिए जरूरी है कि आप तरबूज को किस काटते हैं. तरबूज के अंदर एक खास बात है, कि इसके अंदर बीज एक पैटर्न में होते हैं. आपको इसी पैटर्न को पहचानने की जरूरत है. बीज निकलने के लिए इस पैटर्न की पहचान होना जरूरी है.

ऐसे करें तरबूज की कटिंग
तरबूज की कटिंग करने के लिए सबसे पहले, उसे बॉटम से थोड़ा काट लें. इसके बाद बीज के पैटर्न के हिसाब से दो बीज की लाइन के बीच से स्लाइस काट लें. ऐसे करके सभी स्लाइस काट लें. अब आपके पास बीज वाले स्लाइस बचे होंगे. इन्हें अलग रख लें. अब आपके पास वो स्लाइस मौजूद होंगे जिनमें बीज बिलकुल भी नहीं है. आप उन स्लाइस को डाइस स्टाइल में काट लें.

कैसे साफ करें बीज वाले स्लाइस?
बीज निकालने के लिए सबसे पहले बीज वाले स्लाइस लें, और चाकू की मदद से उनमें से बीज निकाल लें. इस तरह से आपके बीज वाले स्लाइस भी बीज-फ्री हो जाएंगे. अब आप इन स्लाइस को भी डाइस स्टाइल में काट लें. इस तरह से आप पूरे तरबूज को बीज फ्रीज कर लेंगे. आप इस बिना बीज वाले तरबूज की चाहें तो चाट बना सकते हैं या फिर स्मूदी बना सकते हैं. साथ ही अगर स्मूदी बनाते हैं तो आपको बीज की भी टेंशन नहीं रहेगी.