
Samastipur will Host an Ideal Mass Wedding for Poor Girls
Samastipur will Host an Ideal Mass Wedding for Poor Girls
समाज में दहेज प्रथा उन्मूलन एवं कन्या सम्मान के उद्देश्य से समस्तीपुर में आदर्श सामूहिक विवाह महोत्सव का आयोजन होने जा रहा है. इसमें गरीब घर की 51 कन्याओं का सामूहिक विवाह कराया जाएगा. दूल्हा-दुल्हन को घर के जरूरतों का सामान भी दिया जाएगा. सामूहिक विवाह को लेकर रजिस्ट्रेशन का कार्य शुरू कर दिया गया है. इसमें सारा खर्च आयोजकों द्वारा उठाया जाएगा.
शादी में गहना भी दिया जाएगा
बता दें कि समस्तीपुर जिले के बाजी बाजितपुर में शिक्षाविदों के द्वारा यह निर्णय लिया गया है कि गरीब लड़कियों की शादी में बाधा उत्पन्न होती है, शादी सही तरीके से हो जाए इसको लेकर आगामी 19 जून को 51 कन्याओं का आदर्श सामूहिक विवाह महोत्सव का आयोजन किया जाएगा. गरीब घर की बेटियों का आदर्श सामूहिक विवाह करके उनके घर को बसाया जाएगा. शादी में आने वाले खर्च का बीड़ा उठाया गया है. घर के जरूरत का सामान जैसे पलंग बिछावन, बर्तन, गैस चूल्हा और कपड़ा सब दिया जाएगा. शादी में गहना भी दिया जाएगा.

मात्र लिया जाएगा ₹1 शगुन
शिक्षाविद संजय प्रसाद ने बताया कि गरीब परिवार से कन्याओं की शादी प्रगति बाल विकास योजना के तत्वावधान में आयोजित की जाएगी. समस्तीपुर प्रखंड आदर्श ग्राम बाजितपुर में 51 कन्याओं का आदर्श सामूहिक विवाह उत्सव को संपन्न कराया जाएगा. इसमें 17 जून से कार्यक्रम प्रारंभ किया जाएगा. दूल्हा-दुल्हन को वस्त्र और जो सामग्री है दी जाएगी. उसके साथ मंडप का कार्यक्रम किया जाएगा.
फिर 18 जून को हल्दी-मेहंदी और सत्यनारायण भगवान का अनुष्ठान होगा. 19 जून को 51 कन्याओं का आदर्श सामूहिक विवाह कराया जाएगा. इसमें कन्या का 18 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए और वर का 21 वर्ष से कम नहीं होना चाहिए. रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया प्रारंभ है. ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों के माध्यम से पंजीयन कराई जा रही है. आरके कुशवाहा ने बताया कि सामूहिक शादी का रजिस्ट्रेशन प्रारंभ हो चुका है. यह शादी गरीबों के लिए है, जो पैसे की वजह से अपनी बच्ची की शादी नहीं कर पा रहे हैं, शादी करने में असमर्थ है, उनके लिए यह एक अवसर है. मात्र ₹1 शगुन का लिया जाएगा और ₹1 में एक बेटी की शादी यहां कराई जाएगी. अभी तो 51 लड़कियों की शादी होगी लेकिन आने वाले समय में इसकी संख्या बढ़ाई जाएगी.