scorecardresearch

हरतालिका तीज का सामान लेकर लौट रही महिला के साथ हुई स्नेचिंग, बाइक सवार बदमाशों ने छीना पर्स, भागते समय लोगों ने दबोचा

दिनदहाड़े हुई स्नेचिंग की पूरी घटना आसपास लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई. फुटेज में बाइक सवार बदमाश महिला के पास पहुंचते और उसका पर्स छीनकर भागते दिखाई दे रहे हैं. वारदात का वीडियो सोशल मीडिया पर भी सामने आया है.

Advertisement
Woman’s Purse Snatched Woman’s Purse Snatched
हाइलाइट्स
  • स्थानीय लोगों की तत्परता से पकड़े गए आरोपी

  • सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई स्नेचिंग पूरी वारदात

सतना शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के प्रेमनगर इलाके में सोमवार शाम दिनदहाड़े स्नेचिंग की वारदात से सनसनी फैल गई. हरतालिका तीज का सामान लेकर बाजार से घर लौट रही महिला के हाथ से बाइक सवार बदमाशों ने पर्स छीन लिया. बदमाश पर्स लेकर एमपीईबी पावर हाउस की तरफ भागने लगे, लेकिन स्थानीय लोगों की सतर्कता से दोनों को मौके पर ही पकड़ लिया गया.

पर्स छीनते ही महिला ने मचाया शोर
जानकारी के मुताबिक, प्रेमनगर निवासी महिला बाजार से हरतालिका तीज का सामान खरीदकर घर लौट रही थी. घर के पास पहुंचते ही बाइक पर सवार दो बदमाशों ने उसे निशाना बनाया. बाइक पर पीछे बैठे बदमाश ने महिला के हाथ से पर्स झपटा और दोनों भागने लगे. महिला ने तुरंत शोर मचाना शुरू कर दिया. आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए. लोगों ने भाग रहे बाइक सवार दोनों आरोपियों को घेर लिया और पकड़ लिया. इसके बाद 112 पुलिस को सूचना दी गई. पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों आरोपियों को सिटी कोतवाली थाने ले गई.

CCTV में कैद हुई पूरी वारदात
दिनदहाड़े हुई स्नेचिंग की पूरी घटना आसपास लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई. फुटेज में बाइक सवार बदमाश महिला के पास पहुंचते और उसका पर्स छीनकर भागते दिखाई दे रहे हैं. वारदात का वीडियो सोशल मीडिया पर भी सामने आया है.

151 के तहत कार्रवाई, पुलिस पर सवाल
मामले में पुलिस की कार्रवाई को लेकर महिला और उसके परिजनों ने नाराजगी जताई है. उनका आरोप है कि स्नेचिंग जैसे गंभीर मामले में पीड़िता का बयान दर्ज किए बिना आरोपियों के खिलाफ केवल धारा 151 के तहत कार्रवाई की गई और उन्हें जेल भेज दिया गया. परिजनों का कहना है कि जब CCTV फुटेज सोशल मीडिया पर सामने आया, तब पुलिस ने आनन-फानन में बाइक सवार अज्ञात बदमाशों के खिलाफ 304 के तहत मामला दर्ज किया. ऐसे में सवाल उठ रहा है कि जब आरोपी मौके पर ही पकड़ लिए गए थे और पूरी घटना CCTV में कैद थी, तो शुरुआत में स्नेचिंग के मामले में उचित कार्रवाई क्यों नहीं की गई.

पुलिस की कार्रवाई पर उठे सवाल
मामले में अब पुलिस की कार्रवाई सवालों के घेरे में है. पीड़ित महिला का आरोप है कि घटना के तुरंत बाद भी पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया. वहीं, CCTV फुटेज सामने आने के बाद केस दर्ज किया गया. अब सवाल यह है कि पुलिस ने आरोपियों पर शुरुआत में सामान्य धारा के तहत कार्रवाई क्यों की और स्नेचिंग की घटना में तत्काल कानूनी प्रक्रिया क्यों नहीं अपनाई गई.

-वेंकटेश द्विवेदी की रिपोर्ट

ये भी पढ़ें: