scorecardresearch

UP News: सपा नेता धर्मेंद्र यादव की पूर्व पत्नी मोनिका ने की शादी, मेरठ के जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी संग लिए सात फेरे

Monika Yadav Married Gaurav Chaudhary: सपा नेता और आजमगढ़ से सांसद धर्मेंद्र यादव की पूर्व पत्नी मोनिका यादव ने शादी कर ली है. उन्होंने मेरठ के जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी के साथ हिमाचल प्रदेश में शादी रचाई.

Monika Yadav Married Gaurav Chaudhary Monika Yadav Married Gaurav Chaudhary

Gaurav Chaudhary Monika Yadav Wedding: यूपी के दो जिला पंचायत अध्यक्षों ने एक-दूसरे से शादी कर ली है. मेरठ के जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी से फर्रुखाबाद की जिला पंचायत अध्यक्ष मोनिका यादव ने शादी रचाई है. दोनों भाजपा से जुड़े जनप्रतिनिधियों का विवाह समारोह हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले स्थित एक रिसोर्ट में सीमित पारिवारिक सदस्यों की मौजूदगी में संपन्न हुआ. आपको मालूम हो कि गौरव चौधरी का अपनी पहली पत्नी से तलाक हो चुका है, जबकि मोनिका यादव का भी अपने पहले पति धर्मेंद्र यादव से वैवाहिक संबंध समाप्त हो चुके हैं. इसके बाद दोनों ने पारंपरिक हिन्दू रीति-रिवाजों और वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच सात फेरे लेकर नए जीवन की शुरुआत की.

समारोह को निजी और पारिवारिक रखा गया
विवाह समारोह में वर पक्ष से गौरव चौधरी के पिता चौधरी महकार सिंह, माता रेखा देवी, भाई नितिन चौधरी और भाभी निहारिका सिंह मौजूद रहे. वहीं वधू पक्ष से मोनिका यादव के पिता एवं पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह यादव समेत परिवार के अन्य सदस्य शामिल हुए. विवाह के बाद दोनों ने अपने माता-पिता का आशीर्वाद लिया. समारोह को निजी और पारिवारिक रखा गया, जिसमें केवल करीबी रिश्तेदारों और चुनिंदा लोगों को आमंत्रित किया गया था.

जिला पंचायत अध्यक्षों की बैठक में हुई थी मुलाकात
आपको बता दें कि मोनिका यादव सपा नेता और आजमगढ़ से सांसद धर्मेंद्र यादव की पूर्व पत्नी हैं. धर्मेंद्र यादव से उनका काफी समय पहले तलाक हो चुका है. उधर, गौरव चौधरी भी अपनी पहली पत्नी को तलाक दे चुके हैं. दोनों की यह दूसरी शादी है. बताया जा रहा है कि लगभग 1 साल से दोनों में बातचीत चल रही थी. लखनऊ में जिला पंचायत अध्यक्षों की बैठक में दोनों की मुलाकात हुई थी और फिर दोस्ती हुई और अब शादी के बंधन में बंध गए. बताया जाता है कि मोनिका यादव फर्रुखाबाद के बड़े राजनीतिक परिवार से ताल्लुक रखती हैं. उनके पिता कई बार विधायक और मंत्री रह चुके हैं. बताया जा रहा है कि मोनिका यादव और उनके पहले पति धर्मेद्र यादव के बीच काफी समय से रिश्ते खराब चल रहे थे और फिर उनके तलाक हो गई थी. आखिरकार 28 मई 2026 को गौरव चौधरी और मोनिका यादव ने शादी रचा ली.

(उस्मान चौधरी की रिपोर्ट)