Cleaning Tips
Cleaning Tips
घर की साफ-सफाई में फर्श की चमक सबसे ज्यादा ध्यान खींचती है. कई लोग रोजाना पोछा लगाते हैं, लेकिन इसके बावजूद फर्श पर चिपचिपाहट बनी रहती है और मनचाही चमक दिखाई नहीं देती. इसकी एक बड़ी वजह बाजार में मिलने वाले कुछ क्लीनिंग प्रोडक्ट्स भी हो सकते हैं. ये प्रोडक्ट फर्श को साफ तो कर देते हैं, लेकिन कई बार उनके अवशेष सतह पर रह जाते हैं. इससे धूल और गंदगी जल्दी जमने लगती है और फर्श चिपचिपा महसूस होने लगता है. ऐसे में घर में मौजूद कुछ साधारण चीजों से तैयार किया गया घरेलू क्लीनर काफी कारगर साबित हो सकता है.
घरेलू क्लीनर से करें फर्श की सफाई
फर्श की सफाई के लिए आपको गुनगुना पानी, सफेद सिरका, रबिंग अल्कोहल और लिक्विड डिश सोप की जरूरत होगी. इन चार चीजों का सही मिश्रण फर्श पर जमी गंदगी को हटाने के साथ-साथ उसे चमकदार बनाने में भी मदद करता है. अगर चाहें तो इसमें अपनी पसंद के एसेंशियल ऑयल की कुछ बूंदें भी मिला सकते हैं, जिससे घर में ताजगी भरी खुशबू बनी रहेगी.
क्यों असरदार है यह घरेलू उपाय?
इस क्लीनर में मौजूद सफेद सिरका फर्श पर जमी चिकनाई और गंदगी को हटाने में मदद करता है. वहीं रबिंग अल्कोहल कीटाणुओं को खत्म करने के साथ-साथ फर्श को जल्दी सुखाने का काम करता है. इससे पोछा लगाने के बाद दाग या निशान पड़ने की संभावना कम हो जाती है. लिक्विड डिश सोप जिद्दी गंदगी और तेल के दागों को साफ करने में मदद करता है.
ऐसे तैयार करें क्लीनिंग सॉल्यूशन
अगर आप स्प्रे बोतल में यह मिश्रण बनाना चाहते हैं तो दो कप गुनगुने पानी में आधा कप सफेद सिरका, एक चौथाई कप रबिंग अल्कोहल और तीन बूंद लिक्विड डिश सोप मिला लें. बड़े कमरे या पूरे घर की सफाई के लिए इन्हीं सामग्रियों की मात्रा बढ़ाकर बाल्टी में भी घोल तैयार किया जा सकता है. खास बात यह है कि इस मिश्रण का इस्तेमाल करने के बाद फर्श को दोबारा साफ पानी से धोने की जरूरत नहीं पड़ती.
किन-किन जगहों पर कर सकते हैं इस्तेमाल?
यह क्लीनर टाइल्स, लैमिनेट, विनाइल, लकड़ी, लिनोलियम, सीमेंट और प्राकृतिक पत्थरों जैसी कई सतहों पर इस्तेमाल किया जा सकता है.
ये भी पढ़ें: