Cab Driver (Source: @ kaashseakash)
Cab Driver (Source: @ kaashseakash)
मौजूदा समय में अच्छी सैलरी वाली कॉर्पोरेट नौकरियों को कई लोग सेफ जॉब मानते हैं. लेकिन कई लोग ऐसे भी है, जो नौकरी छोड़कर खुद का काम करने की ओर बढ़ रहे हैं. हाल ही में एक कैब ड्राइवर की कहानी सोशल मीडिया पर चर्चा में आई. जिसमें ड्राइवर बताता है कि वह पहले आईटी सेक्टर में करीब 40 हजार रुपए महीने की कॉर्पोरेट नौकरी करता था, लेकिन उसे अपने जॉब में फ्रीडम महसूस नहीं होती थी, और इसी कारण के चलते उसने अपनी उस नौकरी को छोड़ दिया. नौकरी छोड़ने के बाद युवक ने कैब चलानी शुरू कर दी. उसका कहना है कि अब उसकी कमाई अब पहले से ज्यादा हो रही है और वह अपनी मर्जी से काम कर पा रहा है.
यह कहानी तब सामने आई जब उसकी कैब में Zypp Electric के फाउंडर और सीईओ, अकाश गुप्ता बैठे हुए थे. गुप्ता ने अपनी और उसकी पूरी बातचीत को अपने फोन की मदद से रिकॉर्ड किया, जिसमें कैब ड्राइवर ने इस बारे में बात की. कैब ड्राइबर का कहना है कि अब उसकी इनकम करीब 80-90 हजार रुपए महीना होती है.
कॉर्पोरेट नौकरी की सबसे बड़ी खासियत होती है कि इसमें हर महीने तय सैलरी मिलती है. इसके साथ ही मेडिकल सुविधा, पीएफ, छुट्टियां और दूसरी सुविधाएं भी मिलती हैं. नौकरी करने वाले लोगों को हर महीने कमाई की फिक्र कम रहती है. लेकिन कई बार लंबे ऑफिस ऑवर, काम का प्रेशर और काम की डेडलाइन की वजह से स्टेस होना एक आम बात होती है.
खुद का काम करने वाले लोग टाइम बाउंड नहीं होते. वे कब काम करेंगे और कितना काम करेंगे, इसका फैसला वह खुद कर सकते हैं. अगर मेहनत ज्यादा करें तो कमाई भी बढ़ सकती है. यही वजह है कि कई लोग कैब चलाने, डिलीवरी, ऑनलाइन बिजनेस या दूसरे छोटे कारोबार की तरफ बढ़ रहे हैं. लेकिन इसमें हर महीने फिक्स्ड इनकम की गारंटी नहीं होती और कमाई भी काम मिलने पर डिपेंड करती है.
हर इंसान की जरूरत अलग होती है. अगर आपको हर महीने फिक्स्ड सैलरी और नौकरी की सुरक्षा चाहिए तो कॉर्पोरेट नौकरी बेहतर हो सकती है. वहीं, अगर आप जोखिम उठाने के लिए तैयार हैं और अपनी मेहनत के दम पर ज्यादा कमाना चाहते हैं, तो खुद का काम अच्छा ऑप्शन बन सकता है.
वीडियो को देखने के बाद कई लोगों का कहना है कि अगर 80 हजार इनकम हो रही है, तो 20 हजार का पेट्रोल और 3-4 हजार की मेंटेनेंस भी तो हैं. साथ ही साल का 40 हजार के करीब टैक्स और दिनभर की मेहनत और थकान. यानी 80-90 हजार कमाना कोई बच्चों का खेल नहीं है. वहीं एक और ने कमेंट किया कि यह काम उस काम से तो बेहतर हैं, जिसमें एक छुट्टी के लिए भी ईमेल पर पर्मिशन लेनी पड़ती है.